By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: sourav Ganguly क्रिकेट के मैदान के बाद अब बिज़नेस में उतरेंगे
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
lscopies 2023 03 15t221643.715 - The Fourth
Sports

sourav Ganguly क्रिकेट के मैदान के बाद अब बिज़नेस में उतरेंगे

पश्चिम बंगाल के ज़िला पश्चिम मेदनीपुर के शालबनी में स्टील प्लांट शुरू करने वाले हैं।

Last updated: सितम्बर 18, 2023 4:02 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अब लाइफ़ की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। बोर्ड फ़ॉर कंट्रोल ऑफ़ क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष ने अब बिज़नेस में हाथ आज़माने का निर्णय लिया है। ‘दादा’ पश्चिम बंगाल के ज़िला पश्चिम मेदनीपुर के शालबनी में स्टील प्लांट शुरू करने वाले हैं। गांगुली की स्टील फैक्ट्री का काम अगले पांच-छह महीने में पूरा हो जाएगा और जल्द ही प्रोडक्शन भी शुरू हो जाएगा।

क्रिकेट की दुनिया में जादू करने और लाखों दिलों में जगह बनाने के बाद गांगुली अब ज़िन्दगी की अगली पारी में खेल रहे हैं। बिज़नेस सेक्टर में उतरने को तैयार हैं ‘दादा’ गांगुली फिल्हाल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ स्पेन में हैं। स्पेन में ही गांगुली ने स्टील बिज़नेस के मैदान में उतरने की घोषणा की है।

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने मैड्रिड, स्पेन से ही सोशल मीडिया पोस्ट करके ये खबर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय क्रिकेट को शीर्ष पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभा चुके पूर्व कप्तान गांगुली, ममता बनर्जी के साथ 12 दिनों के स्पेन दौरे पर हैं। मैड्रिड में ‘बंगाल ग्लोबल बिज़नेस समिट’ को संबोधित करते हुए गांगुली ने बिज़नेस प्लान बताया हैं।

गांगुली ने सीएम ममता बनर्जी को धन्यवाद कहा और बताया कि वो खेल से जुड़े हैं लेकिन उनकी फ़ैमिली बिज़नेस से जुड़ी हुई है। गांगुली ने बताया कि उनके दादाजी बंगाल में तकरीबन 50-55 साल पहले बिज़नेस करते थे, उस समय उन्हें राज्य सरकार की पूरी मदद मिली थी। गांगुली ने ये भी कहा कि राज्य में बिज़नेस करना सरल है। राज्य सरकार और सीएम की तारीफ़ भी की, ये भी कहा कि राज्य सरकार राज्य और राज्य के नौजवानों का विकास करना चाहती है।

गांगुली और क्रिकेट का रिलेशनशिप बेहद पुराना है। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफ़ल कप्तानों में से एक गांगुली ने टीम इंडिया को 2003 के वर्ल्ड कप के फ़ाइनल तक पहुंचाया था। गांगुली को आज भी ऑफ़ साइड के शॉट्स, स्ट्रेट सिक्सर के लिए याद किया जाता है। वो BCCI के अध्यक्ष रह चुके हैं। बिज़नेस वर्ल्ड में गांगुली कैसा परफ़ॉर्म करते हैं, इस पर सबकी निगाहें उन पर होंगी।

You Might Also Like

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

शाहरुख खान की KKR को मिला अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

Mahoba : आल्हा गायन बचाने निकली बुंदेलखंड के युवाओं की टीम

Vaibhav Suryavanshi को मिला टीम इंडिया का टिकट, रजत पाटीदार फिर बाहर

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

TAGGED: business, cricket, indian cricket, indian cricket team, Sourav Ganguly
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

mahashivratri 2023 wishes quotes messages facebook and whatsapp status - The Fourth
Religion

आइए जानते है क्या है महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त!

2 वर्ष पहले

स्वास्थ्य समस्याएं जिनका युवा महिलाओं को सामना करना पड़ता है

आज की तारीख – 10: आज ही के दिन शुरू हुआ था खिलाफ़त आंदोलन!

बिपरजॉय तूफान: गुजरात में तबाही, राजस्थान में भारी बारिश

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, 28 की मौत

You Might Also Like

IMG 20260516 WA0014 - The Fourth
Sports

पेट्रोल पंप कर्मचारी बांटता था IPL पास, अधिकारी भी

2 महीना पहले
IMG 20260514 WA0015 - The Fourth
India

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

2 महीना पहले
IMG 20260514 WA0014 - The Fourth
India

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

2 महीना पहले
IMG 20260514 WA0013 - The Fourth
India

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?