By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: महिला आरक्षण विधेयक को राज्यों के हस्ताक्षर की नहीं है आवश्यकता !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
ovml5cm8 new - The Fourth
Politics

महिला आरक्षण विधेयक को राज्यों के हस्ताक्षर की नहीं है आवश्यकता !

यह विधेयक 128वां संविधान संशोधन विधेयक है।

Last updated: सितम्बर 21, 2023 2:16 अपराह्न
By Saloni 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

नए संसद भवन मे मंगलवार को क़ानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिला आरक्षण विधेयक पेश किया। महिला आरक्षण के लिए पेश किया गया यह विधेयक 128वां संविधान संशोधन विधेयक है। इसमें संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फ़ीसदी आरक्षण देने का प्रावधान रखा गया है। अगर महिला आरक्षण विधेयक संसद में विशेष बहुमत से पास हो जाता है तो उसे राज्यों के हस्ताक्षर की जरूरत नहीं होगी। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 368 के तहत, विशेष बहुमत के लिए किसी विधेयक का समर्थन करने के लिए उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों के दो-तिहाई, साथ ही सदन के कुल सदस्यों के आधे से अधिक वोटों की आवश्यकता होती है।

क्या कहता है विधेयक ?

महिला आरक्षण विधेयक के अनुसार लोकसभा, राज्यों की विधानसभाओं और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की विधानसभा में एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। जिसके मुताबिक 543 सीटों वाली लोकसभा की 181 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। मगर पुदुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित नहीं की जाएगी।

एसटी /एससी की एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए होगी आरक्षित

देश के राज्यों की विधानसभाओं और लोकसभा में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं। इन आरक्षित सीटों में से एक तिहाई सीटें अब महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी। वर्तमान समय मे लोकसभा मे कुल 131 सीटें एससी-एसटी के लिए आरक्षित हैं। महिला आरक्षण विधेयक के लागू होने पर इनमें से 43 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएगी,जिन्हे सदन में महिलाओं के लिए आरक्षित कुल सीटों के एक हिस्से के रूप में माना जाएगा। जिसके बाद कुल 181 सीटें पर केवल महिला उम्मीदीवार ही चुनाव लड़ सकती है और इन 181 मे से 138 ऐसी सीटें होंगी जिन पर किसी भी जाति की महिला को उम्मीदवार बनाया जा सकेगा।

2008 मे यूपीए सरकार ने राज्यसभा मे पेश किया था बिल

वर्ष 2008 मे मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने भी महिला आरक्षण विधेयक को राज्यसभा में पेश किया था जिसके बाद 2010 में इसे पारित किया गया। हालांकि, यह विधेयक कभी भी विचार के लिए लोकसभा तक नहीं पहुंच पाया।

You Might Also Like

Congress की 24 को भोपाल में किसान महा पंचायत – Rahul Gandhi और Kharge भी आएंगे भोपाल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री AJIT PAWAR विमान हादसे में मृत, बारामती में शोक की लहर

UGC के नए नियमों से देश में मचा बवाल, सामान्य वर्ग ने जताई कड़ी आपत्ति

BMC चुनाव : 41 साल बाद BJP का राज, चौंकाने वाली जीत और हैरान करने वाली हार

‘जो 500 करोड़ देगा.., वही मुख्यमंत्री बनेगा’ सिद्धू की पत्नी बोलीं

TAGGED: Article 368 of the Indian Constitution, lok sabha, reservation, state assemblies, Women's Reservation Bill
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

20240427 STD002 1 - The Fourth
Health

भारत में बढ़ रही मानसिक समस्याएं, आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा असर

2 वर्ष पहले

बिहार में अब मंदिरों और मठों की संपत्ति का देना होगा ब्यौरा

कांग्रेस नेता अजय सिंह को भाजपा का न्योता, केंद्र में मंत्री बनाने की पेशकश !

भारत का पहला जल विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में

फुटबॉल के जश्न में मणिपुर का झंडा पहना, बवाल

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 12 08 at 1.53.49 PM - The Fourth
Cities

MP में विधानसभा सत्र… कई विधायक शादी में!

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 26 at 7.11.09 PM - The Fourth
Cities

लाड़ली लक्ष्मी के प्रदेश में IAS अफसर की विवादित टिप्पणी से बवाल

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 26 at 7.05.05 PM - The Fourth
Cities

कौन हैं रीना, जिन्हें कांग्रेस ने सौंप दी MP की कमान

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 18 at 3.20.17 PM 1 - The Fourth
Politics

ये हैं लालू यादव का घर फोड़ने वाली 5 “मंथरा”… तेजस्वी के दोस्त

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?