By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मध्यप्रदेश चुनाव मे “हनुमान” का चर्चा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
TODAYS NEWS ROUNDUP 2023 06 13T225928 - The Fourth
Politics

मध्यप्रदेश चुनाव मे “हनुमान” का चर्चा

कांग्रेस के इस हनुमान को एक बेहद स्टाइलिश रूप भी।

Last updated: नवम्बर 9, 2023 3:20 अपराह्न
By Parikshit 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

बुदनी। जिस तरह कठिन काम के लिए हनुमान जी को याद किया जाता है,उसी तरह कांग्रेस ने भी सबसे कठिन लड़ाई के लिए हनुमान जी की मदद ली है। यह कठिन काम है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने चुनाव में दम दिखना। जीत हार का अंदाजा तो अभी नहीं लगाया जा सकता लेकिन कांग्रेस के हनुमान विक्रम मस्ताल का चर्चा जोरों पर है। वो अपनी टीवी सीरियल वाली छवी के जरीए ही विक्रम लोगों के दिल में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस के इस हनुमान को एक बेहद स्टाइलिश रूप भी है। सोशल मीडिया पर विक्रम की कई स्टाइलिश तस्वीरें देखी जा सकती हैं। चुनाव प्रचार करने वाली उनकी गाड़ी में हनुमान और भगवान राम के भजन बजते रहते हैं। गाड़ी पर जो फ्लैक्स लगा है उसमें हनुमान जी की गदा लिए तस्वीर है। भजन के बीच में ही आवाज सुनाई देती है ‘आपके अपने विक्रम मस्ताल शर्मा, जिन्हें आप हनुमान जी के नाम से भी जानते हैं। इस बार कांग्रेस प्रत्याशी हैं। ये बुदनी विधानसभा की तस्वीर बदलने आए हैं।

शिवराज की उम्मीदवारी से ज्यादा विक्रम की बात

‘ सीहोर जिले के बुदनी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुकाबला कांग्रेस इसी तरह कर रही है। बुदनी की चर्चा इस बार शिवराज की उम्मीदवारी से ज्यादा कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल की वजह से हो रही है। मस्ताल टीवी सीरियल रामायण में हनुमानजी का किरदार निभा चुके हैं। इस बार कांग्रेस ने मस्ताल को उतारकर चुनाव में हुनमानजी की एंट्री करा दी। इधर, समाजवादी पार्टी ने भी स्वामी वैराग्यनंद उर्फ मिर्ची बाबा को मैदान में उतारकर चुनाव में ट्विस्ट लाने की कोशिश की है। मुख्यमंत्री रहते बुदनी से चौथा चुनाव लड़ रहे शिवराज के सामने इस बार भी चुनौती नजर नहीं आ रही है। वे प्रदेश में दौरे कर रहे हैं। विक्रम मस्ताल रोजाना एक घंटे पूजा करने के बाद प्रचार करने निकलते हैं। उनके रियल लाइफ के प्रचार में भी रील लाइफ की झलक है। विक्रम मस्ताल अपनी हनुमान की इमेज को भी भुनाने से नहीं चूकते। भाषण में लोगों को इसकी याद दिलाते हैं। शिवराज सिंह चौहान के 18 साल उनके निशाने पर रहते हैं। कहते हैं- युवाओं को रोजगार के मौके नहीं मिल रहे, सकलनपुर मंदिर में चोरी हो जाती है, गौमाता सड़कों पर हैं, ऐसा लगता है अराजकता फैल गई है।

कॉलेज क्यों नहीं

विक्रम मस्ताल ने ग्रामीणों से कहा- बुदनी की जनता तीन बार से प्रदेश के मुख्यमंत्री को चुन रही है, यहां मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज क्यों नहीं है। यहां के बच्चे पढऩे बाहर क्यों जाते हैं। मरीज इलाज के लिए भोपाल क्यों जाते हैं। लोग उनकी बातों को सुनते हैं, कहते कुछ नहीं केवल सिर हिला देते हैं।मस्ताल ने कहा- कमलनाथ जी बोल चुके हैं कि शिवराज सिंह से बड़ा कलाकार कोई नहीं है। अगर वो फिल्म इंडस्ट्री में होते तो अमिताभ बच्चन से भी बड़े कलाकार होते। शिवराज कलाकारी ही कर रहे हैं। किसी भी मुद्दे का उनके पास जवाब नहीं है। विक्रम मस्ताल, सलकनपुर बांया गांव के रहने वाले हैं, इसलिए लोगों को इस आधार पर भी कनेक्ट करने की कोशिश कर रहे है।

You Might Also Like

Congress की 24 को भोपाल में किसान महा पंचायत – Rahul Gandhi और Kharge भी आएंगे भोपाल

Pandit Pradeep Mishra का “कर्जा उतारने” कुबेरश्वर धाम पहुँचे बागेश्वर सरकार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री AJIT PAWAR विमान हादसे में मृत, बारामती में शोक की लहर

BMC चुनाव : 41 साल बाद BJP का राज, चौंकाने वाली जीत और हैरान करने वाली हार

‘जो 500 करोड़ देगा.., वही मुख्यमंत्री बनेगा’ सिद्धू की पत्नी बोलीं

TAGGED: Budni, chief minister, congress, district, sehore, Shivraj Singh Chauhan
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 02 12 at 5.06.13 PM - The Fourth
India

फिर किसान आंदोलन ! इस बार 6 महीने का राशन ले कर बैठेंगे

2 वर्ष पहले

मध्यप्रदेश में शिव का “राज” या “हाथ” की जीत !

नेपाल में हो रही राजशाही की वापसी की मांग !

जबलपुर के प्राइवेट स्कूल में बवाल, 300 से ज्यादा बच्चें बाहर खड़े रहे

पीएम मोदी ने तमिलनाडु में 17,300 करोड़ कि कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन!

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 12 08 at 1.53.49 PM - The Fourth
Cities

MP में विधानसभा सत्र… कई विधायक शादी में!

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 26 at 7.05.05 PM - The Fourth
Cities

कौन हैं रीना, जिन्हें कांग्रेस ने सौंप दी MP की कमान

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 18 at 3.20.17 PM 1 - The Fourth
Politics

ये हैं लालू यादव का घर फोड़ने वाली 5 “मंथरा”… तेजस्वी के दोस्त

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 10 28 at 1.17.54 PM - The Fourth
India

प्रशांत किशोर की गड़बड़ पकड़ाई …फर्जी वोट की बात करते हैं,खुद का वोट दो जगह

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?