By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: ठगोरे सुकेश की 12 लक्जरी कारें होंगी नीलाम !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
sukeshs cars featured - The Fourth
India

ठगोरे सुकेश की 12 लक्जरी कारें होंगी नीलाम !

इस नीलामी से मिली राशि से जांच एजेंसियां बकाया राशि का भुगतान करेंगी।

Last updated: नवम्बर 23, 2023 6:02 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

बंगलुरू। महा-ठग सुकेश चंद्रशेखर की जब्त की गई 12 लक्जरी कारों की नीलामी होगी। इस नीलामी से मिली राशि से जांच एजेंसियां बकाया राशि का भुगतान करेंगी। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक सुकेश पर कुल बकाया रकम 300 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई है, जो उसने विभिन्न संस्थानों से कर्ज के रूप में लिया था और कभी लौटाया नहीं। सुकेश के वित्तीय लेनदेन की जांच करने वाले आयकर विभाग के अफसरों ने इन वाहनों को 2018 में तमिलनाडु और केरल सहित देश के विभिन्न हिस्सों से जब्त किया था। बंगलुरू में सुकेश के जिन वाहनों की नीलामी की जाएगी, उनमें 11 चार पहिया वाहन शामिल हैं। रॉल्स रॉयस, पोर्शे, जगुआर जैसी लक्जरी कारें शामिल हैं। ये अच्छी हालत में हैं। इनमें बीएमडब्ल्यू एम-5, रेंज रोवर, जगुआर एक्सकेआर कूप, इनोवा क्रिस्टा, निसान टीना, पोर्शे, टोयोटा फॉर्चूनर, बेंटले, रॉल्स रॉयस, लैंबोर्गिनी और टोयोटा प्रेड जैसी कारें शामिल हैं। इसके अलावा सुकेश की डुकाटी डियावेल बाइक भी नीलाम की जाएगी। नीलामी के लिए इन वाहनों की शुरुआती कीमत 2 लाख से 2 करोड़ रुपए तक रखी गई है।

200 करोड़ की धोखाधड़ी

सुकेश चंद्रशेखर पर रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों की पत्नियों के साथ 200 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप है। उसने कंपनी के प्रमोटरों को जमानत दिलाने का वादा करके यह ठगी की थी। उस पर कानून मंत्रालय के एक अधिकारी का रूप धारण कर महिलाओं को धोखा देने और ठगी करने का भी आरोप है। वह मनी लांड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच का भी सामना कर रहा है।

दिल्ली जेल में बंद

वह दिल्ली की जेल में बंद है। यह 35 वर्षीय महाठग बंगलुरू का रहने वाला है। इसने एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल से शादी की है, जो ठगी में साथी थी। दिल्ली की एक अदालत ने इस साल 14 फरवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) को सुकेश चंद्रशेखर के 26 वाहनों की नीलामी करने की इजाजत दी थी। कागजात में इन गाडिय़ों की मालकिन, सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने अदालत के समक्ष कहा था कि इ डी ने जांच के लिए मामले से जुड़े वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। ईओडब्ल्यू ने कोर्ट से इ डी के साथ नीलामी में हिस्सा लेने की इजाजत मांगी थी।

You Might Also Like

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

TAGGED: Bangalore, Income Tax Department officials, Kerala, luxury cars, Sukesh Chandrashekhar, Tamil Nadu
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

बृजभूषण सिंह मामले में न्यायाधीश ने कही दिल की बात

3 वर्ष पहले

Madhepura Station पर मां की लाश संग आठ घंटे बैठी रहीं मासूम बेटियां

जमीन मामले में उलझ गए मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री !

मध्य प्रदेश के बेटे ने राष्ट्रीय खेलों में नया रिकॉर्ड बनाया!

NEET PG से ख़त्म होगा ‘डोमिसाइल कोटा’, सुप्रीम कोर्ट का फैसला!

You Might Also Like

IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

4 सप्ताह पहले
IMG 20260512 WA0015 - The Fourth
Cities

PM Modi की अपील से बेपरवाह मध्यप्रदेश के नेता

4 सप्ताह पहले
Damoh-me-PM-Narendra-Modi-ka-daura-517-ekad-ki-swavlambi-gaushala-par-focus
India

दमोह में PM Narendra Modi का दौरा 517 एकड़ की स्वावलंबी गोशाला पर फोकस

1 महीना पहले
IMG 20260429 WA0012 - The Fourth
India

जनलेवा गर्मी…40 डिग्री से लू-डिहाइड्रेशन के केस 20-25% बढ़े!

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?