By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: दुबई जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में होगी, इंदौर के क्लाइमेट और स्वच्छता की चर्चा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
The two week COP28 summit starts on November 30 R 1701145907828 1701145917094 - The Fourth
Cities

दुबई जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में होगी, इंदौर के क्लाइमेट और स्वच्छता की चर्चा

महापौर लोकल क्लाइमेट एक्शन समिट में इंदौर की इस सफलता और अनुभवों को साझा करेंगे।

Last updated: नवम्बर 28, 2023 5:56 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

इंदौर: विश्व जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन COP-28 में भाग लेने महापौर पुष्यमित्र भार्गव 30 नवंबर को दुबई पहुंचेंगे। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित कई देशों के प्रमुख और विश्व नेता भाग लेंगे। क्लीन एयर कैटलिस्ट के साथ वायु गुणवत्ता में सुधार सहित लोकल क्लाइमेट एक्शन में इंदौर के योगदान पर प्रेजेंटेशन के लिए महापौर को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

देश की “बेस्ट स्मार्ट सिटी” इंदौर ने वायु गुणवत्ता सुधार, स्वच्छता और जल प्रबंधन जैसे मोर्चों पर बड़ी सफलता हासिल की है। महापौर लोकल क्लाइमेट एक्शन समिट में इंदौर की इस सफलता और अनुभवों को साझा करेंगे। दुनिया के सबसे बड़े आयोजन COP-28 में इंदौर का नाम रोशन होगा।

आयोजन के दौरान 2 दिसंबर को क्लाइमेट एक्शन को लेकर अच्छा काम कर रहे दुनिया के विभिन्न देशों और शहरों के प्रतिनिधि समूह चर्चा में भाग लेंगे। ये प्रतिनिधि जलवायु परिवर्तन से जुड़े अलग-अलग मसलों से निपटने में अपने महत्वपूर्ण वादों और कार्रवाई का ब्यौरा देंगे। भार्गव के मुताबिक, “सीओपी-28 में मैं इंदौर के मौजूदा क्लाइमेट टारगेट्स की जानकारी देते हुए बताऊंगा कि हम साझेदारी और सहयोग के जरिये इन्हें कैसे हासिल करेंगे। इसमें इंदौर की वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए क्लीन एयर कैटलिस्ट के साथ साझेदारी और सहयोग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे तौर-तरीकों का जिक्र भी शामिल होगा।”

COP-28 शिखर सम्मेलन का उद्देश्य क्या है?

COP-28 प्रेसीडेंसी और ब्लूमबर्ग फ़िलैंथ्रोपीज़ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित, शिखर सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न देशों के शीर्ष और अन्य प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर चर्चा करना, क्लाइमेट फाइनेंस में क्रांति लाना, वैश्विक कार्रवाई को बढ़ावा देना, ऊर्जा उपयोग के बदलाव में तेजी लाना और स्थानीय स्तर पर लचीलापन और अनुकूल प्रयासों को मजबूत करना शामिल है। क्लीन एयर कैटलिस्ट, यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) के सहयोग से चल रहा एक प्रमुख कार्यक्रम है, जो वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टिट्यूट (WRI) और एन्वायर्नमेंटल डिफेंस फंड (EDF) के नेतृत्व में विभिन्न संस्थाओं की वैश्विक साझेदारी है।

इंदौर COP-27 में साझेदारी कर चुका है

क्लाइमेट एक्शन को लेकर दुनिया के कई देश और शहर के प्रतिनिधि अच्छा काम कर रहे हैं। पिछले साल महापौर ने मिस्र में COP-27 जलवायु सम्मेलन में भी ऑनलाइन संबोधित किया था। उन्होंने बताया कि क्लाइमेट टारगेट की जानकारी देते हुए दुनिया को बताएंगे कि किस तरह इंदौर साझेदारी और सहयोग के साथ इस लक्ष्यों को हासिल कर रहा है।

इंदौर में प्रयास जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार मिला

  1. नगर निगम ने “नो-कार डे” सहित चौराहों पर वायु प्रदूषण कम करने के लिए रेड लाइट ऑन और इंजन ऑफ अभियान भी चलाया। चौराहों पर खड़े होकर लोगों को समझाया भी।
  2. शहर में क्लीन एयर कैटलिस्ट के साथ वायु गुणवत्ता में सुधार सहित लोकल क्लाइमेट एक्शन प्लान पर भी काम किया।
  3. होटलों, ढाबों पर लकड़ी और कोयले से जलने वाले तंदूर को हटाने और ग्रीन कवर बढ़ाने के लिए पौधारोपण किया गया।

You Might Also Like

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

IIT Indore ने ओरल कैंसर की जांच में खोजी नई राह

इंदौर में 20 लाख का Robot, आसान करेगा इंसानी काम

TAGGED: COP-28, dubai, indore, Pushyamitra Bhargav, United Nations Framework Convention on Climate Change, World Climate Action Summit
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

A Village near Trilokinath temple Lahaul - The Fourth
Travel

हिमाचल प्रदेश में घूमने की 5 खूबसूरत जगह

3 वर्ष पहले

क्या कहता है भारत का कॉर्पोरेट कल्चर?

Asha Bhosle नहीं रहीं: इंदौर की गलियों से उठी आवाज ने 82 साल तक दुनिया को सुरों में बांधे रखा

आखिर कैसे हो गए गोविंदा बड़े परदे से गुम

IPL RETENTIONS SPECIAL : टीमों ने इन महंगे नामों से किया किनारा

You Might Also Like

iit-indore-ki-8-taknikon-ko-mila-udyogon-ka-bharosa
Cities

IIT Indore की 8 तकनीकों को मिला उद्योगों का भरोसा

1 महीना पहले
international-tiger-day-par-madhya-pradesh-ne-phir-dikhai-bagho-ki-takat
Fourth Special

International Tiger Day पर मध्य प्रदेश ने फिर दिखाई बाघों की ताकत

1 महीना पहले
narsinghpur-me-jal-kranti-ki-nai-misaal
Cities

Narsinghpur में जल क्रांति की नई मिसाल

1 महीना पहले
IMG 20260727 WA0007 - The Fourth
Cities

Indore में बना 68 वां ग्रीन करिडोर

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?