By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम घोषित, घोषणा के बाद किन बातों पर हो रही चर्चा?
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
1701322595 4969 - The Fourth
Sports

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम घोषित, घोषणा के बाद किन बातों पर हो रही चर्चा?

सूर्यकुमार यादव को T20 सीरीज के लिए भारत का कप्तान बनाया गया है।

Last updated: दिसम्बर 1, 2023 8:40 अपराह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

भारत दिसंबर में तीन टी20, तीन वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। ये सीरीज़ 10 दिसंबर को डरबन में शुरू होने वाली है। बीसीसीआई ने गुरुवार 30 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के विदेशी दौरे के लिए भारत की टीम की घोषणा की। रोहित शर्मा टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे लेकिन विराट कोहली के साथ सफेद गेंद वाले मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। उनकी अनुपस्थिति में, सूर्यकुमार यादव को T20 सीरीज के लिए भारत का कप्तान बनाया गया है, और केएल राहुल तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में नेतृत्व करेंगे।

सिर्फ तीन खिलाड़ी खेलेंगे हर फॉर्मेट, बाकी होंगे रोटेट

भारत ने अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैचों के लिए एक बहुत बदली हुई टीम की घोषणा की। वनडे विश्व कप 2023 टीम से केवल तीन खिलाड़ियों-राहुल, श्रेयस अय्यर और कुलदीप यादव को टीम में बरकरार रखा गया है। और जहां तक T20 की बात है तो वनडे विश्व कप 2023 के सात खिलाड़ियों को 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। ऋतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार और श्रेयस अय्यर ऐसे खिलाड़ी है जो सीरीज में तीनों फॉर्मेट मे बरकार रहेंगे बाकी कोई ना कोई एक फॉर्मेट जरूर मिस करेगा।

चहल – चाहर – सैमसन की वापसी

लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल के लिए गुरुवार खुशी लेकर आया। चहल को दिसंबर महीने में साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम में चुन लिया गया है। हालांकि चहल को T-20 टीम में शामिल नहीं किया गया है। टीम मे काफी समय के बाद संजू सैमसन और गेंदबाज दीपक चाहर को भी मौका मिला है।

भुवनेश्वर को किया गया फिर अनदेखा

एक समय था जब भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया के स्विंग का सरताज माना जाता था, लेकिन कुछ समय के लिए उनका फॉर्म क्या बिगड़ा सिलेक्टर ने उन्हें मानों भुला ही दिया है। नेशनल टीम के लिए भुवी की फिलहाल कोई चर्चा नहीं हो रही है। फ़िलहाल भूवी घरेलु टूर्नामेंट मे शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन फिर भी उन्हें अनदेखा कर दिया गया है।
टीम की घोषणा के बाद, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने भी टीम से भुवनेश्वर कुमार की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया है। वह उनकी अनुपस्थिति से आश्चर्यचकित थे, उनके मुताबिक, भुवनेश्वर इस सीजन में शानदार फॉर्म और जोश में दिख रहे हैं उनकी जगह कम से कम एक फॉर्मेट तो बनती ही थी।

You Might Also Like

World Cup के Super 8 की तस्वीर साफ, भारत को सता रही एक बड़ी चिंता

बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!

भारत तो छोड़िए…Ishan Kishan से ही हार गया पाकिस्तान

गरीबी में फंसी Pakistan Hockey Team, होटल बुकिंग रद्द होने पर खिलाड़ियों ने सड़क पर बिताए घंटे

IPL मे मोल नही… टीम इंडिया में पहुंची ग्वालियर की वैष्णवी!

TAGGED: cricket, cricket matches, indian cricket team, rohit sharma, south africa tour, T20, Virat Kohli
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

suryagrahan - The Fourth
World

54 साल बाद पड़ा पूर्ण सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखा असर

2 वर्ष पहले

विज्ञान क्षेत्र के लिए national awards, 56 awards मिलेंगे

कमर दर्द से राहत पाने के लिए, डाइट में लाए यह 4 फूड्स

गणतंत्र दिवस पर 942 जांबाज़ होंगे सम्मानित!

किसानों की बदहाली: बारह करोड़ किसान सिर्फ पांच एकड़ खेती करते हैं

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 12 01 at 4.34.03 PM - The Fourth
Sports

Russell ने कहा IPL को टाटा, पर छोड़ गए ईमानदारी का सुपरहिट शो

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 12 01 at 4.08.27 PM - The Fourth
Sports

कोहली का कमाल: 52वें शतक से टूटा तेंदुलकर का रिकॉर्ड

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 18 at 4.44.58 PM - The Fourth
Sports

केएल राहुल ने IPLकप्तानी छोड़ने पर अपनी बात रखी

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 01 at 3.23.58 PM - The Fourth
Sports

भारतीय क्रिकेट का अनसंग हीरो जो बना धैर्य का प्रतीक…’अमोल मजूमदार’ की अनसुनी कहानियां

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?