By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मोदी कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले, जनता के हित या सिर्फ चुनावी दांव बतायेगा समय!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
default happy face 01 - The Fourth
Politics

मोदी कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले, जनता के हित या सिर्फ चुनावी दांव बतायेगा समय!

28 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया।

Last updated: दिसम्बर 2, 2023 3:19 पूर्वाह्न
By Rajneesh 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 29 नवंबर को लगभग 80 करोड़ गरीब लोगों को प्रति माह 5 किलो मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए कोविड के दौरान शुरू की गई पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को 1 जनवरी, 2024 से अगले पांच वर्षों के लिए विस्तार को मंजूरी दे दी। इसे पिछली बार 31 दिसंबर, 2023 तक बढ़ाया गया था।

28 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 29 नवंबर को विवरण देते हुए कहा कि पीएमजीकेएवाई को 1 जनवरी 2024 से अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया है। मंत्री ने कहा कि अगले पांच वर्षों के दौरान योजना पर खर्च लगभग 11.8 लाख करोड़ रुपये होगा। पीएमजीकेएवाई को 2020 में एक महामारी राहत उपाय के रूप में पेश किया गया था, जिसके तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 5 किलोग्राम सब्सिडी वाले खाद्यान्न के अलावा प्रति लाभार्थी प्रति माह 5 किलोग्राम मुफ्त खाद्यान्न प्रदान किया गया था। अनुराग ठाकुर ने बताया – “पिछले 5 सालों में करीब 13.50 करोड़ भारतीय गरीबी के स्तर से ऊपर आए हैं। ये मोदी सरकार की एक बड़ी कामयाबी है। इसी तरह कोविड-19 महामारी के दौरान, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की गई। अब ये फैसला किया गया है कि इस योजना को 1 जनवरी 2024 से अगले 5 सालों के लिए बढ़ा दिया जाएगा।”

क्या है प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना

प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएम-जीकेएवाई) प्रवासियों और गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति करने के लिए आत्मनिर्भर भारत के हिस्से के रूप में एक योजना है।
इस योजना का चरण- । और चरण ।। क्रमशः अप्रैल से जून, 2020 और जुलाई से नवंबर, 2020 तक चालू था। योजना का चरण ।।। मई से जून, 2021 तक चालू था। योजना का चरण-IV जुलाई-नवंबर, 2021 के दौरान और चरण V दिसंबर 2021 से मार्च, 2022 तक चालू था।

इस योजना के तहत केंद्र गरीबों को प्रति माह 5 किलो मुफ्त अनाज उपलब्ध कराता है। एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना की जांच करें जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए), 2013 के तहत कवर किए गए सभी पात्र राशन कार्डधारकों या लाभार्थियों को भारत में कहीं से भी अपने अधिकारों तक पहुंचने का विकल्प प्रदान करती है।

कैबिनेट की बैठक में 16वें वित्त आयोग पर भी फैसला लिया गया

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बताया कि कैबिनेट की बैठक में 16वें वित्त आयोग पर भी फैसला लिया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16 वें वित्त आयोग के विचारार्थ विषयों पर अपनी मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा-“हर 5 साल में एक वित्त आयोग बनाया जाता है। फिलहाल 15वां वित्त आयोग काम कर रहा है।सामान्य तौर पर वित्त आयोग अपनी सिफारिश देने में 2 साल का समय लगता है। इसके चलते ये जरूरी है कि 16वां वित्त आयोग बनाया जाए। ये अक्टूबर 2025 तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। केंद्र इस रिपोर्ट पर फैसला लेगा और ये 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक लागू रहेगा।”

ये घोषणा सिर्फ चुनावी मौका परस्ती है या इसमे सच मे जनता का हित है। ये आने वाला समय ही बतायेगा।

You Might Also Like

Kailash Mansarovar यात्रा के रास्ते पर नेपाल की आपत्ति, लिपुलेख पास बना कूटनीतिक मुद्दा

New Delhi: ‘नाम नहीं, अध्यक्षजी कहो’ राघव को भाजपा में सबक

राघव और हरभजन को बड़ा प्रमोशन देने वाली है भाजपा!

सरकारी कुर्सियों पर White Towel क्यों रखा जाता है?

वंदे मातरम विवाद के बीच Congress में निपटाने का खेल शुरू

TAGGED: cabinet, Chunav, decisions, modi, public interest
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

हलाली डैम में मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav ने छोड़े दुर्लभ गिद्ध
Cities

हलाली डैम में मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav ने छोड़े दुर्लभ गिद्ध

3 महीना पहले

क्रिकेट का ‘डॉन’ एक ही था और एक ही रहेगा…ब्रैडमैन की याद में!

महाराष्ट्र में प्रसाद खाने के बाद 200 लोगों की बिगड़ी तबीयत !

रचिन निकले सचिन से आगे!

चंद्रयान-3 के लिए वैज्ञानिक ने बहन की शादी छोड़ दी !

You Might Also Like

Copy of article 20260415 130658 0000 - The Fourth
Cities

Congress की दो महिला पार्षदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

2 महीना पहले
IMG 20260411 WA0016 - The Fourth
Cities

Indore : वंदे मातरम् पर राजनीति कर असल मुद्दों से भाग रही भाजपा

2 महीना पहले
Screenshot 2026 04 09 16 29 08 96 4aed3257f278fcf7bfa3abd644e23333 - The Fourth
Cities

Indore : अब Congress में वंदे मातरम अनिवार्य

2 महीना पहले
IMG 20260408 WA0013 - The Fourth
India

Kolkata : कोई रोटी बेल रहा… कोई हजामत कर रहा!

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?