By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: समधी ने समधन को, जेठ ने बहु को हराया !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2023 12 04 at 5.12.17 PM - The Fourth
Politics

समधी ने समधन को, जेठ ने बहु को हराया !

सुरेश राजे ने 2267 वोट से जीत दर्ज की।

Last updated: दिसम्बर 4, 2023 6:52 अपराह्न
By Parikshit 2 वर्ष पहले
Share
2 Min Read
SHARE

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत हार के इस खेल में कई रिश्तेदार भी आमने सामने थे। कहीं समधी ने समधन को हराया है तो कहीं चाचा ने भतीजे को तो कहीं भतीजे ने चाचा को हरा दिया है।

समधी ने समधन को हराया

समधी-समधन के बीच जंग हुई। यहां पर तीसरी बार समधी और समधन आमने-सामने थे। कांग्रेस ने सुरेश राजे को टिकट दिया था। वहीं, भाजपा ने पूर्व मंत्री इमरती देवी को प्रत्याशी बनाया। दोनों आपस में समधी-समधन लगते हैं। सुरेश राजे ने 2267 वोट से जीत दर्ज की।

जेठ ने बहू को हराया

सागर विधानसभा सीट में बहू और जेठ आमने सामने थे। कांग्रेस ने निधि सुनील जैन को टिकट दिया था तो भाजपा ने शैलेंद्र जैन को प्रत्याशी बनाया। शैलेंद्र जैन रिश्ते में निधि सुनील जैन के जेठ हैं। शैलेंद्र जैन यहां से 15021 वोट से जीते हैं।

चाचा ने भतीजे को हराया

देवतालाब विधानसभा सीट पर चाचा-भतीजे के बीच लड़ाई हुई। भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को टिकट दिया था। जबकि कांग्रेस ने उनके भतीजे पद्मेश गौतम को प्रत्याशी बनाया। बता दें कि यहां से गिरीश गौतम ने 24386 वोट से जीत दर्ज की है।

भाई जीता, भाई हारा

होशंगाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा ने डॉ. सीतासरन शर्मा को प्रत्याशी बनाया था। जबकि कांग्रेस से गिरिजाशंकर शर्मा मैदान में थे। दोनों आपस में भाई हैं। भाजपा के सीतासरन शर्मा 15506 वोट से जीत गए।

चाचा को हराया

टिमरनी में भी चाचा-भतीजे आमने-सामने थे। भाजपा ने विधायक संजय शाह को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने उनके भतीजे अभिजीत शाह को प्रत्याशी बनाया। भतीजे ने 950 वोट से सीट जीत ली।

नाराज चाचा ने ठोकी ताल

भोपाल उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की सीट परिवार की लड़ाई में उलझ गई। इस सीट पर कांग्रेस ने आरिफ अकील के बेटे आतिफ को प्रत्याशी बनाया था। वहीं, टिकट कटने से नाराज आरिफ के भाई आमिर अकील ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ा। यहां भतीजे ने चाचा से 94288 अधिक वोट पाए।

You Might Also Like

Congress की 24 को भोपाल में किसान महा पंचायत – Rahul Gandhi और Kharge भी आएंगे भोपाल

Cancer से महिला-मौत में मध्यप्रदेश अव्वल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री AJIT PAWAR विमान हादसे में मृत, बारामती में शोक की लहर

BMC चुनाव : 41 साल बाद BJP का राज, चौंकाने वाली जीत और हैरान करने वाली हार

‘जो 500 करोड़ देगा.., वही मुख्यमंत्री बनेगा’ सिद्धू की पत्नी बोलीं

TAGGED: bhopal, MP Election, Sagar, vidhansabha chunav
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 04 13 at 7.50.41 PM - The Fourth
World

‘Saudi Arabia’ में भारतीय शख्स की रिहाई के लिए जुटाए 34 करोड़ रुपये!

2 वर्ष पहले

मानव जीवन काल को अब 120 साल तक बढ़ाया जा सकता हैं

Mental health खराब होने की वजह से काम छोड़ने वाले थे आमिर

UN में भारत ने पाकिस्तान को फिर दिखाया आईना!

आज से सितंबर महीने में होने वाले है कई बढ़े बदलाव

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 12 08 at 1.53.49 PM - The Fourth
Cities

MP में विधानसभा सत्र… कई विधायक शादी में!

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 12 04 at 12.45.53 PM - The Fourth
Cities

‘Private Hospital में Caesarean Delivery का दबाव नहीं बनाया जाएं’ मुख्यमंत्री ने कहा…!

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 26 at 7.05.05 PM - The Fourth
Cities

कौन हैं रीना, जिन्हें कांग्रेस ने सौंप दी MP की कमान

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 18 at 3.20.17 PM 1 - The Fourth
Politics

ये हैं लालू यादव का घर फोड़ने वाली 5 “मंथरा”… तेजस्वी के दोस्त

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?