By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: आइए जानते है कब मनाया जाएगा मुहर्रम और क्या हैं इसका महत्व ?
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
download 1 1 - The Fourth
Religion

आइए जानते है कब मनाया जाएगा मुहर्रम और क्या हैं इसका महत्व ?

मुहर्रम महीने का हर दिन मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए अहम होता हैं।

Last updated: जुलाई 16, 2024 5:05 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

मुहर्रम इस्लामिक कैलंडर का पहला महीना माना जाता है। यह मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए बहुत ही खास पर्व हैं। देखा जाए तो मुहर्रम महीने का हर दिन मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए अहम होता हैं, लेकिन इस महीने का 10वां दिन बहुत ही खास माना जाता हैं इस दिन को अशूरा के रूप में मनाया जाता हैं। अशूरा को मुस्लिम समुदाय के लोग मातम के रुप में मनाते हैं और इस खास दिन पर लोग रोजा भी रखते हैं।

मुहर्रम 2024 कब है ?

मुहर्रम का त्योहार भी 10वें आशूरा को पड़ता है, जो कि इस बार 17 जुलाई यानि कल है। हालांकि देखा जाए तो इस्लाम में हर त्योहार चांद के दीदार होने के बाद ही मनाया जाता है। ऐसे में आज यानी 16 जुलाई 2024 को चांद का दीदार होने के बाद ही आधिकारिक तौर पर मुहर्रम की तारीख का ऐलान भी किया जाएगा।

क्यों मनाते हैं मुहर्रम?

बता दें कि, मुहर्रम को अल्लाह द्वारा निर्धारित चार पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। मुहर्रम का महीना मुसलमानों के लिए धार्मिक और ऐतिहासिक दोनों ही दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना भी है, जो मुसलमानों के मदीना में हिजरा (प्रवास) और 622 ई. में पहले इस्लामी राज्य की स्थापना का प्रतीक है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार हजरत इमाम हुसैन अपने 72 साथियों के साथ मोहर्रम के 10वें दिन कर्बला की लड़ाई में शहीद हो गए थे।

क्या है मुहर्रम का महत्व ?

इस्लामी कैलेंडर में 12 महीने होते हैं, जिसमें से 4 सबसे पवित्र माने जाते हैं। ये क्रमशः ज़ुल-का’दा, ज़ुल-हिज्जा और मुहर्रम और चौथा रजब है। ऐसे में अल्लाह की दया और कृपा पाने का सबसे अच्छा महीना माना जाता है। हर एक दिन सवाब (इनाम) पाने का असर सबसे अधिक होता है। इस महीने के दौरान रोज़ा रखना और कुरान पढ़ने के साथ नियमित रूप से सद़का (दान) करना भी अच्छा माना जाता है। इससे अल्लाह का आशीर्वाद पूरे साल बना रहता है।

मुहर्रम पर क्यों रखते हैं रोज़ा?

मुहर्रम में रोज़ा रखने को लेकर भी अलग-अलग जगहों पर शिया-सुन्नी समुदाय की अलग-अलग मान्यताएं हैं। ऐसा कहा जाता है कि, रमजान के रोज़ा के बाद सबसे पाक मुहर्रम का रोज़ा होता है। शिया समुदाय के लोग मुहर्रम शुरू होने से लेकर 9 दिनों तक रोज़ा रखते हैं लेकिन मुहर्रम की 10वीं तारीख को रोज़ा नहीं रखा जाता है। यानी शिया समुदाय यौम-ए-आशूरा को रोज़ा नहीं रखते हैं। वहीं, सुन्नी समुदाय के लोग 9वें और 10वें दिन को ही रोज़ा रखते हैं। शिया समुदाय के लोग मुहर्रम के पूरे महीने को मातम के तौर पर मनाते हैं और बाकी किसी रंग के कपड़े न पहनकर काले या नीले रंग के ही कपड़े पहनते हैं। इसके साथ ही, भारत के बिहार राज्य में मुहर्रम महीने के दौरान शिया समुदाय की महिलाएं चूड़ियां-गहने आदि सभी चीजें उतार देती हैं।

शिया और सुन्नी कैसे मनाते हैं मुहर्रम?

दुनिया भर में शिया मुसलमान मुहर्रम के 10वें दिन यानी आशूरा के दिन काले कपड़े पहनकर ताजिए लेकर जुलूस निकालते हैं। वहीं दूसरी ओर सुन्नी समुदाय के कुछ लोग आशूर के दिन रोजा रखते हैं। ये दोनों समुदाय अपनी अपनी मान्यताओं के अनुसार इस दिन को मनाते हैं।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: Ashura, Islamic calendar, Muharram, Muslim, Muslim community, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

INDORE POLICE - The Fourth
Cities

इंदौर में लगातार बढ़ते चोरी के मामलों को लेकर पुलिस ने लिया एक्शन !

2 वर्ष पहले

इंदौर के सरकारी अस्पताल में पहला kidney transplantation हुआ सफल

बदलते मौसम से 22 जिलों में भारी बारिश की संभावना

रीवा में 160 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, न आ रही आवाज और न पहुंच पा रहा ऑक्सीजन

देश के 31 फीसद हिस्से में ‘सूखा’…बारिश की मंदी!

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?