By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: बेतुके बयानों का विश्व विजेता है पाकिस्तान!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
image - The Fourth
India

बेतुके बयानों का विश्व विजेता है पाकिस्तान!

भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर इस वर्ल्ड कप का सबसे तगड़ा मुक़ाबला जीता ।

Last updated: नवम्बर 17, 2023 1:45 पूर्वाह्न
By Rajneesh 3 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

भारत कल सेमीफाइनल मैच जीतकर विश्व विजेता बनने से अब बस एक कदम दूर है लेकिन हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर छटनी की जो गाज गिरी है पूरा पाकिस्तान क्रिकेट जगत बौखलाया हुआ है। सिर्फ बौखलाया क्या हिन्दी के मशहूर मुहावरे ‘खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे की तर्ज़ पर पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी कुछ भी बयान दिये जा रहे हैं।

पहले पूर्व-क्रिकेटर अब्दुल रज़्ज़ाक़ ने ऐश्वर्या राय बच्चन पर एक भद्दा कॉमेंट किया था, और अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व-चेयरपर्सन रमीज़ रज़ा सवालों के घेरे में हैं वजह है, एक नस्लवादी और महिला-विरोधी टिप्पणी पर हंसने के लिए। दरअसल रमीज़ जिस बात पर हंसे थे वो क्रिकेट लेजेंड विव रिचर्डस के रंग और भारतीय अभिनेत्री नीना गुप्ता के रिश्ते को लेकर उड़ाया गया था।

सिर्फ यही नहीं जैसे जैसे भारत की जीत का सिलसिला आगे बढ़ा, कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटर्स और कॉमेंटेटर्स मे बेतुके बयान देने की होड़ सी लग गई। पहले गेंद बदलने की बात और DRS पर सवाल, फिर पिच बदलने की बात और अब टॉस को लेकर एक और बेतुका बयान। दरअसल, एक पाकिस्तानी क्रिकेट शो में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सिकंदर बख्त ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के टॉस करने के तरीके पर सवाल उठा दिया है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा टॉस के दौरान सिक्के को दूसरे कप्तानों की तुलना में काफी दूर फेंकते हैं और दूसरे टीम के कप्तान को सिक्का नहीं देखने दिया जाता। उन्होंने पूछा कि ऐसा करने का कोई खास कारण है क्या?

इसके अलावा हसन रजा नाम के पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भी इंडियन टीम की जीत के बाद कई सवाल उठाए है। 2 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ भारत की जीत के बाद पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल पर एक लाइव शो में हसन ने कहा कि ICC की ओर से भारतीय बॉलर्स को दी जाने वाली गेंद की जांच होनी चाहिए। रज़ा ने कहा था,

“इस साल कई सारी चीजें इंडिया के फेवर में गई हैं। चाहे वो DRS हो या कुछ और मोहम्मद शमी और सिराज ये कैसी बॉलिंग कर रहे हैं।हम भी एक टाइम में खेला करते थे. तब बॉल रिवर्स स्विंग होता था।लेकिन यहां कुछ और ही हो रहा है. मुझे ऐसा लग रहा है कि बॉल बदल दी जा रही है। पता नहीं इनको ICC बॉल दे रहा है या BCCI दे रहा है। इसपर ICC को गौर करना चाहिए।”

रज़ा ने और क्या-क्या कहा?

हसन रज़ा के इस बयान की दुनियाभर में काफी आलोचना हुई. रज़ा के इस बयान से दिग्गज बॉलर वसीम अकरम भी खुश नहीं दिखे। उन्होंने एक टीवी शो के दौरान कहा,

“मैं पिछले कुछ दिनों से इसके बारे में सुन रहा हूं. मुझे इनकी बातें मजाक की तरह लग रही हैं। क्योंकि इनका दिमाग ठीक जगह पर नहीं है। आप खुद की तो बेइज्जती कराएंगे ही, अपने साथ हमारी भी पूरी दुनिया के सामने कराएंगे।”

भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर इस वर्ल्ड कप का सबसे तगड़ा मुक़ाबला जीत लिया। इस मैच में रविन्द्र जडेजा ने वैन डर डूसेन को आउट किया. उसके बाद रज़ा का बयान आया,

”मैंने भी हर लेवल का क्रिकेट खेला हुआ है और मुझे पता है कि क्रिकेट में चीजें कैसे होती हैं। जडेजा ने साउथ अफ्रीका के पांच प्लेयर्स आउट किए। वेन डर डूसें के खिलाफ जब DRS लिया गया। कोई लेफ्ट ऑर्म स्पिनर का बॉल लेग स्टंप पर गिरकर मिडिल स्टंप पर कैसे जा सकता है। वो गेंद बाहर जानी चाहिए थी। मेरा मानना है कि इन सब चीजों को चेक किया जाना चाहिए। DRS के साथ छेड़छाड़ की जा रही है,” ”इंडिया को हमेशा होम एडवांटेज दिया जाता है। साल 2011 वर्ल्ड कप में सईद अजमल की गेंद महान सचिन तेंडुलकर की पैड पर लगी थी. गेंद साफ मिडिल स्टंप पर लगती दिख रही थी। लेकिन जब सचिन ने रिव्यू लिया तो बॉल लेग स्टंप से बाहर निकल गई।”

हालांकि शोएब अख्तर, वसीम अकरम और वकार यूनुस जैसे कई दिग्गज पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने इन लोगों को चुप रहने की कई बार नसीहत दी लेकिन ये कहा मानने वाले, अगर बेतुके बयान देने का कोई वर्ल्ड कप होता तो पाकिस्तान जरूर उसका विश्व विजेता होता।

You Might Also Like

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

TAGGED: Abdul Razzaq, aishwarya rai, controversy, neena gupta, Pakistani cricketer, ramiz raja
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

who - The Fourth
Health

WHO ने दी दुनिया के दूसरे मलेरिया टीके को मंजूरी।

3 वर्ष पहले

बदायूं में दो हिन्दू बच्चों की हत्या का एक आरोपी एनकाउंटर में हुआ ढेर!

आज की तारीख – 39: गोवा मुक्ति दिवस…आखिर क्यूँ 15 अगस्त को आज़ाद नहीं हुआ था गोवा?

उज्जैन में नाबालिग रेप पीड़िता को सरकार से भी मदद नहीं मिली

“Local Boy” राहुल ने दिल्ली को दिलाई यादगार जीत

You Might Also Like

cannes-2026-me-bharat-ka-damdar-jalwa
Entertainment

Cannes 2026 में भारत का दमदार जलवा

3 सप्ताह पहले
IMG 20260513 WA0017 - The Fourth
Education

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

3 सप्ताह पहले
IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

3 सप्ताह पहले
IMG 20260512 WA0015 - The Fourth
Cities

PM Modi की अपील से बेपरवाह मध्यप्रदेश के नेता

3 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?