By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Dhar में एक साथ 16 अर्थी, छोटा पड़ गया श्मशान
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
IMG 20260501 WA0025 - The Fourth
Cities

Dhar में एक साथ 16 अर्थी, छोटा पड़ गया श्मशान

गुरुवार सुबह वही कफन में लिपटकर अपने गांव लौटे

Last updated: मई 1, 2026 3:55 अपराह्न
By Parikshit 1 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

Dhar | इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चिकलिया फाटे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के दूसरे दिन गुरुवार को पूरा इलाका चीख-पुकार, सन्नाटे और मातम में डूबा रहा। बुधवार रात जो लोग हंसते-मुस्कुराते मजदूरी के लिए घर से निकले थे, गुरुवार सुबह वही कफन में लिपटकर अपने गांव लौटे।

जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद 16 शवों को एंबुलेंस से सेमलीपुरा, नयापुरा, रामपुरा, खूंटपला और चिटियाबालिदा पहुंचाया गया, जहां हर गांव में दिल दहला देने वाले दृश्य देखने को मिले। किसी मां ने बेटे को पुकारा, किसी बच्चे ने मां को आवाज दी, तो किसी पत्नी ने पति को छोड़कर न जाने की गुहार लगाई। एक ही दिन में पांच गांवों के श्मशान घाटों में 16 चिताएं जलीं। नयापुरा में आठ लोगों का सामूहिक अंतिम संस्कार हुआ, जबकि सेमलीपुरा में चार महिलाओं को एक ही चिता पर अंतिम विदाई दी गई।जब सभी की अर्थियां एक साथ गांव से निकाली गईं तो महिलाएं अपनों से लिपटकर रोती रहीं, वे छोड़ने को तैयार नहीं थीं। किसी तरह पुरुषों ने उन्हें संभाला और अर्थियों को ट्रैक्टर-ट्रालियों में रखकर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गंगा महादेव मुक्तिधाम पहुंचाया गया।

हादसे वाले दिन दादी के साथ

मृतक तनु के पिता उमेश ने बिलखते हुए बताया कि वे धार में काम करते हैं, जबकि उनकी बेटी तनु अधिकतर अपनी दादी के साथ ही रहती थी। उन्होंने कहा कि जन्म के बाद से ही उनकी मां तनु को अपने से दूर नहीं रखती थी।

हादसे वाले दिन भी वह अपनी दादी के साथ ही गई थी। एक ही हादसे में मां और बेटी दोनों को खो देने का दर्द असहनीय है।मां मुझे छोड़ कर क्यों चली गईसेमलीपुरा में अंतिम यात्रा के दौरान एक मार्मिक दृश्य ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। अपनी मां को अंतिम विदाई देने जा रहा बेटा विक्रम विलाप करते हुए बेसुध हो गया। वह बार-बार कहता रहा“मम्मी मुझे छोड़कर क्यों चली गईं….अब मेरा ध्यान कौन रखेगा?” ग्रामीणों ने बताया कि विक्रम के पिता की मृत्यु 2011 में हो गई थी और उनके निधन के दो दिन बाद ही विक्रम का जन्म हुआ था। 15 वर्षीय विक्रम वर्तमान में आठवीं कक्षा में पढ़ता है और दादा-दादी के सहारे है।

परिवार के छह लोगों की मौत

नयापुरा गांव इस हादसे से सबसे अधिक प्रभावित हुआ। यहां नौ लोगों की जान गई, जिनमें सात एक ही परिवार से जुड़े थे। ग्रामीणों के अनुसार सभी आपस में सगे काका-बाबा के रिश्ते में थे। एक ही परिवार के इतने लोगों की मौत से पूरा परिवार उजड़ गया। गंगा महादेव मुक्तिधाम में आठ लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: dhar, Dhar news, MP, mp news, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

photo 1 - The Fourth
India

फतेहपुर सीकरी दरगाह की जगह क्या कामाख्या देवी का मंदिर था ?

2 वर्ष पहले

बाढ़ के हालत देखने आए विधायक को महिला ने जड़ा थप्पड़ !

भारत में तेजी से बढ़ रही गिग इकॉनमी, सरकार भी दे रही गिग वर्कर्स का ध्यान

दमोह में PM Narendra Modi का दौरा 517 एकड़ की स्वावलंबी गोशाला पर फोकस

सचिन – द्रविड़ के नाम के अलावा भी ‘रचिन’ का भारत से गहरा संबंध।

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

2 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

2 दिन पहले
IMG 20260601 WA0006 - The Fourth
Cities

Indore में चाय पोहा महंगा, 44 रु महंगी हुई कमर्शियल गैस

4 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

4 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?