By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंदौर नगर निगम की नई ‘वन टाइम सेटलमेंट’ स्कीम पर सवाल !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
orig 1591778992 11713402594 1723074387 - The Fourth
Cities

इंदौर नगर निगम की नई ‘वन टाइम सेटलमेंट’ स्कीम पर सवाल !

इस मामले में लीगल नोटिस भेजा गया है।

Last updated: अगस्त 10, 2024 4:57 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

इंदौर नगर निगम की बकाया जल कर राशि भरने के लिए आई नई ‘वन टाइम सेटलमेंट’ स्कीम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बकाया राशि भरने पर 50% की छूट दी जा रही है। इस मामले में लीगल नोटिस भेजा गया है। जिसमें जिम्मेदारों से पूछा गया है कि, ये छूट किस नियम के तहत दी गई है। इस स्कीम को तत्काल बंद करने की मांग की है, नहीं तो कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

कितना बकाया है निगम में जल कर

जानकारी के अनुसार शहर में 1 लाख 88 हजार कनेक्शन का कुल करीब 500 करोड़ रुपए जल कर का बकाया है। ये अमाउंट वित्तीय वर्ष 2022-23 तक का है। इसकी वसूली के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव एक स्कीम लेकर आए है। जिसके तहत बकाया जल कर राशि भरने पर 50% की छूट मिलेगी। यानी किसी का यदि 1 लाख रुपए बकाया है तो उसे सिर्फ 50 हज़ार ही भरने पड़ेंगे। आर्थिक मुश्किलों से जूझ रहे नगर निगम को इस स्कीम से उम्मीद है कि बड़ा राजस्व आ सकेगा।

क्या है ‘वन टाइम सेटलमेंट’ स्कीम

महापौर ने यह स्कीम वित्तीय साल 2022-23 तक की बकाया जल कर राशि भरने पर 50 फीसदी में छूट लागू की है। यह स्कीम 5 से 25 अगस्त तक लागू की गई है। महापौर भार्गव ने कहा है कि, इसके बाद फिर बकायादारों पर सख्त कार्रवाई में FIR तक कराई जाएगी और यह अंतिम मौका है, जिसमें जल कर भरने का मौका दिया जा रहा है।

किसने भेजा नोटिस और क्यों

यह नोटिस करदाता अमित उपाध्याय की ओर से अधिवक्ता प्रत्युष मिश्रा ने प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन विभाग, महापौर भार्गव और निगमायुक्त वर्मा को भेजा है। इन्होंने नोटिस में कहा है कि, जिम्मेदार लोग लगातार नियमित अपना टैक्स भरते है, लेकिन इस तरह की स्कीम उनके साथ धोखाधड़ी है, ये स्कीम यह संदेश देती है कि आप नियमित टैक्स मत भरिए, इस तरह कोई योजना आएगी और आपका टैक्स माफ कर दिया जाएगा। मध्यप्रदेश शासन में कोई नियम नहीं है कि टैक्स माफ किया जाए। यह अवैधानिक कृत्य है, इसे तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।

नगर पालिक एक्ट के नियम 187 के तहत बकाया राशि को बट्टा खाते में डालने का प्रावधान है, जो परिषद की मंजूरी से हो सकता है। इस मामले में निगम ने मध्यप्रदेश शासन से पहले ही मार्गदर्शन ले लिया था। इसमें भी यही कहा गया कि, निगम अपने स्तर पर परिषद में प्रस्ताव लाकर यह कर सकती है और बकाया राशि को बट्टे खाते में डाल सकती है। इसके बाद परिषद में प्रस्ताव लाकर इस स्कीम को लागू किया गया है।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: illegal act, indore, Indore Municipal Corporation, Mayor Pushyamitra Bhargava, One Time Settlement, Pratyush Mishra, thefourth, thefourthindia, water tax
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

29 04 2024 jnu 23707539 - The Fourth
India

JNU की छात्रा ने प्रोफेसर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप!

2 वर्ष पहले

कांग्रेस पार्टी को इलेक्शन से पहले एक और झटका, सावित्री जिंदल ने छोड़ा साथ!

राहुल गांधी मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए !

World Cup Hockey में भारत की जीत, भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने कनाडा को हराया

किसान आंदोलन: शंभू बॉर्डर पर हंगामा !

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?