By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Indore : निगम परिषद की बैठक में हंगामें के बाद पास निरस्त
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
IMG 20260407 WA0019 - The Fourth
Cities

Indore : निगम परिषद की बैठक में हंगामें के बाद पास निरस्त

रात में सभी पार्षदों को जारी किया दर्शक दीर्घा का एक-एक पास

Last updated: अप्रैल 8, 2026 1:29 अपराह्न
By Jitendra 2 महीना पहले
Share
5 Min Read
SHARE

Indore। Indore नगर निगम परिषद की बैठक में कल भागीरथपुरा के लोगों के द्वारा किए गए हंगामे से निगम सकते में आ गया है। कल रात को दर्शक दीर्घा के सभी पास निरस्त कर दिए गए और हर पार्षद के नाम पर अलग से एक एक पास जारी कर दिया गया। नगर निगम परिषद की बैठक में कल जब श्रद्धांजलि दी जा रही थी उस समय पर दर्शक दीर्घा में भागीरथपुरा के दूषित जल हादसे के पीड़ित परिवार के सदस्य बैठे हुए थे। इन लोगों ने तत्काल दर्शक दीर्घा में से नारेबाजी शुरू कर दी। इन लोगों ने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के फोटो के साथ पोस्टर लहराएं। अपनी मांग लिखी तख्तियां भी लहराई। जमकर हल्ला मचाया। इस स्थिति के कारण सदन की कार्रवाई रुक गई। नगर निगम के बाउंसर तत्काल दर्शक दीर्घा की तरफ दौड़े। वहां पर मौजूद भागीरथपुरा के लोगों के साथ बाउंसर धक्का मुक्की करने लगे। उन्हें वहां से निकालने की कोशिश करने लगे। वहां पर शहर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमित पटेल बैठे हुए थे। वे इन नागरिकों के समर्थन में खड़े हो गए।

परिषद की बैठक में हंगामा का दृश्य बन गया था। भाजपा की पार्षद आरोप लगने लगी की नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के द्वारा इशारा किया जाने के बाद दर्शक दीर्घा से यह हंगामा शुरू हुआ है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव मैदान में उतर गए। उन्होंने भी कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष की घेराबंदी करने की कोशिश की। इसी बीच सभापति मुन्ना लाल यादव ने माइक से निर्देश दिया कि इन नागरिकों के साथ बदतमीजी नहीं की जाए। उन्हें वहां से निकाला नहीं जाएं बल्कि बैठा दिया जाएं।

इस हंगामा की स्थिति को जैसे तैसे संभाला गया। इस पूरे घटनाक्रम में भाजपा और उसके पार्षद बैक फुट पर खड़े हुए थे। कांग्रेस ने खेल कर दिया। बाद में महापौर के द्वारा हर मृतक के परिवार को नगर निगम में आउटसोर्स के आधार पर नौकरी देने का ऐलान किया गया। यह ऐलान ऐसे समय पर किया गया जब पूरे सदन में हंगामा हो चुका था। इस घोषणा की टाइमिंग गलत रही जिसके चलते हुए यह घोषणा महत्व नहीं पा सकी। इस घटनाक्रम के बाद कल शाम को निगम के पदाधिकारी और भाजपा संगठन सक्रिय हुआ। तत्काल फैसला लिया गया की दो दिन की परिषद की बैठक के लिए दर्शक दीर्घा के जो पास जारी किए गए थे उन्हें निरस्त किया जाता है। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि भागीरथपुरा के लोग किसी के माध्यम से पास हासिल करके ही दर्शक दीर्घा तक पहुंचे थे।

सभापति कार्यालय से यह फैसला लेने के साथ ही रात में सभी पार्षदों के पास आज के दिन की परिषद की बैठक के लिए दर्शक दीर्घा का एक-एक पास भेजा गया। बाद में लकीर‌ पीटने से अब क्या होगा। जो होना था वह तो कल हो गया। राजनीति में कभी सीन को रिपीट नहीं किया जाता है। इसके बाद भी आशंका के चलते हुए भाजपा की ओर से यह कदम उठाया गया। बैठक कक्ष में बैठे पार्टी के पदाधिकारीवैसे तो नगर निगम परिषद की बैठक की एक गरिमा होती है। इस बैठक में बैठक कक्ष में अधिकारी और पार्षद ही बैठते हैं। पार्षद पति और पार्षद के रिश्तेदारों के लिए भी दर्शक दीर्घा ही होती है। इसके बाद भी भाजपा संगठन में नगर इकाई में नियुक्त की गई महिला पदाधिकारी कल इत्मीनान के साथ इस बैठक के कक्ष में इधर से उधर घूमती रही और अधिकारियों के लिए लगाई गई कुर्सी पर आराम से बैठकर बैठक की कार्रवाई भी देखती रही। बैठक के दौरान पार्षदों के बीच भी इस घटनाक्रम को लेकर काना फूसी रहीं।

गुस्से में आ गए महापौरवैसे तो महापौर

पुष्यमित्र भार्गव को हमेशा से शांति से रहने वाला नेता समझा जाता है। कल हुए घटनाक्रम के दौरान महापौर भी गुस्से में आ गए । उनके स्वर तीखे थे। लहजा आक्रामक था। अंगुली कांग्रेस के पार्षदों की तरफ उठ रही थी।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: indore, Indore Municipal Corporation, indore news, MP, mp news, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

cricket 4 - The Fourth
Sports

ICC चैंपियंस ट्रॉफी : बुमराह, कमिंस, मिलर…टीमों को भारी नुकसान दे सकती है प्रमुख खिलाड़ियों की चोट!

1 वर्ष पहले

ओडिशा ट्रेन हादसा: अपनों की तलाश में परिवार

‘मोनिया’ से ‘महात्मा’ तक : बचपन की घटनाएं जिनका बापू पर रहा गहरा प्रभाव

वो पुराने दिन : माइक वॉलेस…दुनिया के सबसे तीखे सवाल करने वाले ने कहा अलविदा!

अंतिम संस्कार के २२ साल बाद मिली मध्यप्रदेश की महिला

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

2 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

2 दिन पहले
IMG 20260601 WA0006 - The Fourth
Cities

Indore में चाय पोहा महंगा, 44 रु महंगी हुई कमर्शियल गैस

4 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

4 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?