By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इटली के इस शानदार ट्रेन का टिकट 25 लाख रुपए का !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Fourth Special

इटली के इस शानदार ट्रेन का टिकट 25 लाख रुपए का !

इस ट्रेन का नाम ला डोल्से वीटा ट्रेन दिया गया है।

Last updated: जुलाई 25, 2023 6:24 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

रोम। दुनिया में कई तरह के महंगे सफर का इंतजाम अमीर लोगों के लिए किया गया है, लेकिन इटली में जो लक्जरी यात्री ट्रेन बनाई गई है, उसका किराया सुन कर ही लोग भौंचक्के रह सकते हैं। एक-दो दिन के सफर के लिए भारतीय रुपए में किराया 25 लाख रुपए होगा। नाम ला डोल्से वीटा ट्रेन दिया गया है। रोम से नजदीक के शहर सिसली का सफर तीन रात का है। इस रास्ते में फ्लैर्मो, वेनिस और पोर्टोफिनो जैसे खूबसूरत शहर आते हैं।
इसमें जो सबसे महंगा कैबिन है, उसका किराया 25 हजार यूरो है, जो भारतीय रुपए में 25 लाख के आसपास है।

क्रूज जेसी है ट्रेन

यह ट्रेन लक्जरी क्रूज जैसी है, जिसमें वो सभी सुविधाएं हैं, जो सेवन-स्टार होटल में होती हैं। लक्जरी ट्रेवल ग्रुप आर्सेनल स्पा के पाओले बारलेटा बताते हैं कि ओरिएंटल एक्सप्रेस ब्रांड इस ट्रेन को चला रहा है। महंगी ट्रेनों में सफर करना लोगों के लिए जुनून है। इसके पहले भी देश में महंगी ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं। कोरोना-काल के बाद कुछ ट्रेनें बंद कर दी गई थीं, जिन्हें अब फिर से ट्रैक पर लाया गया है।

अमीरों के मजे

इसमें कोई दो राय नहीं कि यह अमीरों के लिए है। उनकी स्टाइल पर ही जो पैसा खर्च किया जाता है, उसकी कोई सीमा नहीं है। इटली अपने अलग तरह के खाने, संस्कृति और इतिहास के लिए पहचाना जाता है। पर्यटन बोर्ड इनिट के मुताबिक 2022 में सिर्फ इटली में तीस लाख से ज्यादा ऐसे सैलानी आए थे, जो करोड़ों खर्च कर गए। हरेक का औसतन खर्च करीब चार हजार डॉलर था। रिसर्च बताती है कि 2022 से लेकर 2024 तक इंटरनेशनल टूरिज्म 31 फीसद तक बढ़ जाएगा। लक्जरी पर्यटन पर आने वाले लोगों की चाहत कुछ अलग करने की होती है, उसी में यह ट्रेन मील का पत्थर साबित होगी। अपस्केल टूर ऑपरेटर डेस्टिनेशन इटालिया स्पा की एमडी टीना रवेरा बताती हैं कि पूरे इटली को ज्यादातर लोग धीमी गति से घूमना चाहते हैं, ताकि हर चीज को आसानी से देखा जा सके। इसमें खर्च ज्यादा आता है, इसीलिए नई ट्रेन में महंगे सैलानियों का रुझान अच्छा है। फ्लाय वायर कॉर्प के शोध में पता लगा कि 83 फीसद ऐसे यात्री हैं, जो 2023 में इटली आकर महंगा खर्च करना चाहते हैं। आर्सेनल इसके लिए करीब 240 मिलियन यूरो का निवेश कर रहा है, जिसमें पुरानी ट्रेनों को लक्जरी में बदलने का काम शामिल है। पीतल की सजावट और पुरानी लकड़ी का काम काफी महंगा है। साथ ही खानसामा पर भी लाखों खर्च कर दिए गए। डीलक्स कैबिन में कालीन वाले फर्श और छत पर लकड़ी के स्लेट के साथ इस ट्रेन का बाथरूम भी देखने लायक है। साइड से खूबसूरत इटली देखने के लिए सोफे और मेज भी लगाई गई हैं। डायनिंग कार की दीवारें सोने जैसी चमकती हैं। बारह कोच वाली इस ट्रेन में कुल 62 यात्री सफर कर सकते हैं। दिलचस्पी रखने वाले लोगों को करीब तीन महीने पहले टिकट बुक करना होता है। रास्ते में रोम और वेनिस पहुंचने के बाद आसेनल के ओरिएंटल एक्सप्रेस होटल में ठहरने का इंतजाम भी यात्रियों के लिए रहेगा। 2025 तक इटली में चार रास्तों पर इस ट्रेन को चलाने की तैयारी है।

You Might Also Like

Khajuraho के मतंगेश्वर मंदिर का रहस्य, हर साल बढ़ता शिवलिंग

Nagchandreshwar Darshan के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Raksha Bandhan 2026 पर नहीं रहेगा भद्रा का साया

International Tiger Day पर मध्य प्रदेश ने फिर दिखाई बाघों की ताकत

Guru Purnima पर क्यों मेजबान बन जाता है धूनीवाले दादाजी का खंडवा

TAGGED: expensive travel, Flarno, Indian rupees, Italy, La Dolce Vita, luxury cruise, luxury passenger train, Oriental Express brand, Portofino, Rome, seven-star hotel, Sicily, Venice
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 02 18 at 2.57.10 PM - The Fourth
India

भारत में Tesla की Entry, क्या बन पायेगी Game changer?

2 वर्ष पहले

वाराणसी, मथुरा-वृन्दावन और गोरखपुर में प्रतिष्ठित मंदिरों के पास नही बनेंगी इमारत

जो पुलवामा करवा सकता है, वो कुछ भी करवा सकता है- सत्यपाल मालिक

इंदौर-अहमदाबाद हाइवे पर हादसा, ट्रक पर घुसी कार, 8 लोगों की मौत

मुंबई- लाश के टुकड़े उबाले…अब खुले कई राज !

You Might Also Like

chandra-shekhar-azad-jayanti-amar-balidan-ki-prerak-gatha
Fourth Special

Chandra Shekhar Azad जयंती अमर बलिदान की प्रेरक गाथा

1 महीना पहले
national-broadcasting-day-bharat-k-awaz-ka-amar-safar
Fourth Special

National Broadcasting Day भारत की आवाज़ का अमर सफर

1 महीना पहले
national-flag-divas-par-janie-tirange-ki-prerak-yatra
Fourth Special

National Flag दिवस पर जानिए तिरंगे की प्रेरक यात्रा

2 महीना पहले
irctc-ne-aasan-ki-tatkal-ticket-booking-prakriya
Travel

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?