By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: आरोप…. Indore में पुलिसवालों ने 5 लाख रु ले कर अपराधी को छोड़ा!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
IMG 20260506 WA0021 - The Fourth
Cities

आरोप…. Indore में पुलिसवालों ने 5 लाख रु ले कर अपराधी को छोड़ा!

एक आलीशान 5-स्टार होटल में दो दिन तक बंधक बनाकर रखा

Last updated: मई 6, 2026 1:14 अपराह्न
By Parikshit 3 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

Indore के विजय नगर थाने के चार पुलिसवालों आगर मालवा के बड़ौद से एक ड्रग तस्कर को उठाकर लाए, उसे थाने ले जाने के बजाय शहर के एक आलीशान 5-स्टार होटल में दो दिन तक बंधक बनाकर रखा और 5 लाख रुपए की वसूली की।

उसी तस्कर का इस्तेमाल कर दूसरे अपराधी को फंसाया और उससे भी मोटी रकम ऐंठी। घटनाक्रम नवंबर 2024 का है। इसकी शिकायत बड़े अफसर तक पहुंच गई है, जिसके बाद पूरे मामले की परतें खुलती चली गईं। जांच में चारों पुलिसवालों और तस्करों की टॉवर लोकेशन भी उसी 5-स्टार होटल की निकली। कॉल डिटेल रिपोर्ट से भी इसकी पुष्टि हुई है।

आरोपियों ने भी अपने बयान में पुलिसवालों की करतूत उजागर की, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक किसी भी पुलिसवाले पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हाल ही में (मई 2026) में DCP ने इससे जुड़ी कुछ और जानकारियों एसीपी से मांगी है

अफसर ने पूछा तो कहा- हाथ नहीं लगा

विजय नगर टीआई सीपी पटेल ने एक सूचना मिलने के बाद सहायक उपनिरीक्षक (ASI) भूपेंद्र सिंह गुर्जर, हेड कॉन्स्टेबल मुकेश सिंह जादौन, कॉन्स्टेबल कपिल सोनानिया और कॉन्स्टेबल राधेश्याम राठौर उर्फ राधे को तस्कर वसीम पिता राजू खान को पकड़ने के लिए बड़ौद भेजा। ये पुलिसकर्मी थाने के रोजनामचा में एंट्री करने के बाद रवाना हो गए। वहां जाकर वसीम को 22 नवंबर 2024 को उठाकर Indore ले लाए, लेकिन उसे थाने नहीं ले गए, बल्कि विजय नगर के ही एक 5 स्टार होटल ले गए। वहां दो दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा और पैसे लेने के बाद छोड़ दिया। इधर पुलिसकर्मियों के बड़ौद से लौटने पर जब टीआई पटेल ने तस्कर के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उसका मोबाइल बंद था। वह हाथ नहीं लगा। ऐसे में हमें खाली हाथ ही लौटना पड़ा।

मुलिजम वसीम ने बताया सच

बड़ौद से पकड़कर लाए तस्कर वसीम ने जांच के दौरान तत्कालीन ACP आदित्य पटले को बताया कि 4 पुलिसकर्मी मुझे इंदौर लेकर आए थे। उन्होंने एक होटल में दो दिन तक रखा। दो पुलिसकर्मी वर्दी में तो दो सादी वर्दी में रहते थे।

होटल में पुलिसकर्मियों ने मेरे साथ शुरुआत में मारपीट की। ठंड होने के कारण मैं सिर पर टोपा पहने हुए था तो ये पुलिसकर्मी टोपी से मेरा पूरा सिर ढंक कर मुझसे पूछताछ करते और मुझे मारते थे। वसीम ने बताया- जब मैंने आरिफ को पकड़वा दिया तो मुझे छोड़ दिया गया।

आरिफ को पकड़वाने के बाद मुझे बलेनो कार में बैठाया गया। उसमें मेरे चाचा भी मौजूद थे। हम दोनों को विजय नगर थाने से आधा किमी दूर ले जाकर छोड़ दिया गया। मुझे छोड़ने के लिए बलेनो चलाने वाले पुलिसकर्मी ने मेरे चाचा से 5 लाख रुपए लिए थे।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: indore, indore news, Indore Police, mp news, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

अब कभी न मिल सकेंगे सरहद के बिछड़े दो भाई

3 वर्ष पहले

इंदौर एयरपोर्ट स्वच्छता में कम, रैंकिंग में टॉप-5 से बाहर

कमलनाथ-दिग्विजय की शिकायत गांधी परिवार से सोनिया ने कर्नाटक का उदाहरण दे कर समझाया

उदयपुर में महाराणा प्रताप के वंशज भिड़े… पथराव के बाद पुलिस तैनात

इंदौर को बाल भिक्षुक मुक्त शहर बनाने की तैयारी!

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

6 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?