By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: पुणे पोर्शे हिट एंड रन केस के बाद, अब चेन्नई में भी मिली आरोपी को जमानत !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
download 3 1 - The Fourth
India

पुणे पोर्शे हिट एंड रन केस के बाद, अब चेन्नई में भी मिली आरोपी को जमानत !

पैसों के दम पर सांसद की बेटी को हिट एंड रन मामले में मिली जमानत।

Last updated: जून 19, 2024 4:46 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

पुणे पोर्शे कार का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि, एक और हिट एंड रन का मामला चेन्नई से सामने आया है। चेन्नई में सोमवार की शाम को YSR कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद की बेटी ने फुटपाथ पर सो रहे शख्स को अपनी लग्जरी कार से कुचल दिया। जिसके बाद शख्स की मौत हो गई है। यह मामला 17 जून सोमवार रात का हैं। वहीं हैरानी की बात यह है कि, इस मामले में एक ही दिन बाद आरोपी को जमानत भी मिल गई है।

राज्यसभा सांसद बीदा मस्तान राव की बेटी माधुरी BMW कार चला रही थी। साथ ही हादसे के समय 33 वर्षीय माधुरी के साथ कार में एक महिला मित्र भी मौजूद थी। वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें माधुरी की दोस्त स्थानीय लोगों से बहस करती हुई दिखाई दे रही है। उसे यह कहते हुए सुना गया कि उन्होंने सूर्या को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई है, लेकिन कुछ देर बाद वह भी भाग गई। भीड़ में से कुछ लोगों ने घायल सूर्या को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। बता दें कि बीदा मस्तान राव, साल 2022 में राज्यसभा सांसद बने हैं, इससे पहले वह विधायक भी रह चुके हैं, बीदा राव समुद्री खाद्य उद्योग में एक प्रमुख नाम बीएमआर समूह से भी जुड़े हैं।

मृतक की पहचान ओडाइकुप्पम, बेसेंट नगर के सूर्या के रूप में हुई है जो पेशे से एक पेंटर था। मृतक सूर्या सोमवार रात बेसेंट नगर में फुटपाथ पर सो रहा था जब उसे लग्जरी कार ने कुचल दिया। हालांकि अड्यार ट्रैफिक पुलिस ने IPC की धारा 304A (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया है, जो एक जमानती अपराध है, और कार मालिक को नोटिस भी जारी किया है।

मृतक सूर्या की 8 महीने पहले ही शादी हुई थी। BMW कार से रौंदे जाने के बाद उनके रिश्तेदार और कॉलोनी के लोग J-5 शास्त्री नगर पुलिस स्टेशन में कार्रवाई की मांग को लेकर जमा हो गए। जब पुलिस ने CCTV फुटेज चेक की तो पता चला कि, कार (बीडा मस्तान राव) ग्रुप की थी और पुडुचेरी में रजिस्टर्ड थी। माधुरी को गिरफ्तार तो कर लिया गया, मगर पुलिस स्टेशन से ही उसे जमानत मिल गई।

अब सोचने वाली बात यह है कि, क्या किसी भी अपराधी को उनके नाम और पेशे को देखते हुए गिरफ़्तार किया जाएगा? क्या सिर्फ आम लोगों के लिए ही हमारे देश में सख्त कानून बनाए गए है? सवाल यह भी उठता हैं कि, आख़िर सांसद बीदा मस्तान राव की आरोपी बेटी माधुरी को किस आधार पर जमानत दी गई है। हालांकि इस तरह की घटनाओं से हमारे देश के कानून प्रणाली पर कई तरह के सवाल उठते हैं।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: bail, Chennai, congress, footpath, hit and run, Pune Porsche car, thefourth, thefourthindia, YSR
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

female navy trainee from kerala commits suicide in mumbai - The Fourth
India

मुंबई में अग्निवीर की ट्रेनिंग कर रही युवती ने की आत्महत्या !

3 वर्ष पहले

उत्तर भारत में पानी की किल्लत, पिछले दो दशकों में घटा 450 घन किलोमीटर भूजल

इंदौर के दो छात्रों ने एनएचएआई सहित कई की मुश्किल कर दी !

स्टूडेंटस करते है सबसे ज्यादा स्मोक, कर्नाटक मे 21 वर्ष से कम उम्र वालो के सिगरेट पीने पर लगेगी रोक !

नाइजीरिया में हर रात लगभग 44 लाख बच्चे भूखे पेट सोते हैं!

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

3 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

3 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

5 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?