By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: पूर्व विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा का 92 साल की उम्र में निधन
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 12 10 at 4.24.01 PM - The Fourth
India

पूर्व विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा का 92 साल की उम्र में निधन

एस. एम. कृष्णा को भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Last updated: दिसम्बर 10, 2024 4:29 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री, विदेश मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एस.एम. कृष्णा का आज सुबह 2:45 बजे निधन हो गया है। उन्होंने बेंगलुरु स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने एस.एम. कृष्णा के निधन पर दुख जताया है। साथ ही डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने मीडिया में जानकारी दी है कि, लोगों को दोपहर 3:00 बजे उनके अंतिम दर्शन की अनुमति दी गई है। पारिवारिक अनुष्ठान एक घंटे तक चलेगा। उसके बाद शाम 4:00 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

एस.एम. कृष्णा का पूरा नाम सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा था। उनका जन्म 1 मई 1932 को मांड्या जिले के सोमनाहल्ली गांव में हुआ था। एस.एम. कृष्णा ने अपनी शुरुआती शिक्षा मैसूरु में प्राप्त की थी। उन्होंने बेंगलुरु के सरकारी लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। इसके अलावा वे फुलब्राइट स्कॉलर भी रहे। एस.एम. कृष्णा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत मांड्या से विधायक के रूप में की थी। 1962 में वे एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जीते थे। उसके बाद उन्होंने 1964 में प्रेमा से शादी की। कृष्णा के परिवार में उनकी पत्नी प्रेमा और दो बेटियाँ शाम्भवी और मालविका हैं।

एस.एम. कृष्णा साल 1999 से 2004 कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे और वर्ष 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे। 22 मई 2009 को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कृष्णा को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया और 23 मई 2009 विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी। मार्च 2017 में एस.एम. कृष्णा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। 2023 में सरकार ने एस.एम. कृष्णा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।एस.एम. कृष्णा ने 1962 में मद्दर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल करके चुनावी राजनीति में अपना करियर शुरू किया था। कांग्रेस में शामिल होने से पहले वे प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से जुड़े थे। एस.एम. कृष्णा ने अपने राजनीतिक जीवन का एक बड़ा हिस्सा कांग्रेस पार्टी में बिताया लेकिन, वह बाद में बीजेपी में शामिल हो गए।

एस.एम. कृष्णा ने अपने राजनीतिक जीवन का एक बड़ा हिस्सा कांग्रेस पार्टी में बिताया लेकिन, मार्च 2017 में उन्होंने कांग्रेस से अपना करीब 50 साल पुराना नाता तोड़ लिया और भाजपा में शामिल हो गए। जनवरी 2017 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए कहा कि पार्टी इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति में है कि, उसे जननेताओं की जरूरत है या नहीं।

पिछले साल एस.एम. कृष्णा को उनकी राजनीतिक में अहम भूमिका निभाने के लिए भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। जो उनके छह दशकों के राजनीतिक करियर के लिए दिया गया था। जिसकी शुरुआत 1962 में अमेरिका से लौटने के बाद उनके पहले चुनाव से हुई थी। पद्म विभूषण एस.एम. कृष्णा ने आधी सदी तक चले अपने राजनीतिक करियर में राज्यपाल, विदेश मंत्री और मुख्यमंत्री सहित केंद्र और राज्य स्तर पर कई शीर्ष पदों पर काम किया। वह दिसंबर 1989 से जनवरी 1993 तक कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: cm krishna, former minister, india, indian politics, karnataka cm, maharashtra governor, ndian leaders, Padma Vibhushan, political legacy, ripple effect, sm krishna, thefourth, thefourthindia, tribute
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

manipur violence 21 - The Fourth
India

मणिपुर के चुराचांदपुर में भड़की हिंसा, 2 लोगो की मौत !

2 वर्ष पहले

इंदौर में क्राइम ब्रांच ने खाद्य विभाग के साथ मिलकर बंद पड़े पेट्रोल पंप पर की छापेमारी !

Ramayana पर बयान से घिरे Prakash Raj, विवाद के बाद FIR दर्ज

इंदौर के दो छात्रों ने एनएचएआई सहित कई की मुश्किल कर दी !

बच्चे सुरक्षित नहीं, आए दिन बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले !

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?