By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: राजा त्रिभुवन की पेशकश को नेहरू ने नकारा…क्या सच में भारत का हिस्सा बनना चाहता था नेपाल?
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 09 13 at 4.37.09 PM - The Fourth
World

राजा त्रिभुवन की पेशकश को नेहरू ने नकारा…क्या सच में भारत का हिस्सा बनना चाहता था नेपाल?

आज भी राजपरिवार नेपाल की सरकारों में दखल रहता है

Last updated: सितम्बर 13, 2025 4:44 अपराह्न
By Rajneesh 9 महीना पहले
Share
4 Min Read
SHARE

पिछले 3-4 दिनों से नेपाल हिंसा की आग में चल रहा था। वहाँ अब सत्ता परिवर्तन हो गया है। नेपाल में राजनीतिक संकट और विरोध प्रदर्शनों के बाद 2008 में राजशाही समाप्त कर दी गई थी। लेकिन आज भी राजपरिवार का आज भी नेपाल की सरकारों में दखल रहता है। सालो से नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता रही जिस वजह से वो कभी ठीक से नहीं पनप पाया।

फ़िलहाल प्रदर्शन के बीच एक लड़के का वीडियो सामने आया जिसमें उसने कहा कि अगर नेपाल में भी भारत जैसी मौजूदा सरकार और पीएम मोदी जैसा कोई होता नेपाल कहीं और होता। उस लड़के की बात के बात से लोग फिर उसी किस्से को याद करने लगे जब नेपाल भारत का हिस्सा हो सकता था।

दरअसल 1846 से 1951 तक नेपाल पर राणा शासकों का शासन था। इस दौरान नेपाल पूरी दुनिया से कटा रहा। 1949 में नेपाल के पड़ोस चीन में कम्युनिस्ट क्रांति हुई तो यहां भी सत्ता में परिवर्तन हुआ। उस वक्त तक नेपाल के त्रिभुवन बीर बिक्रम शाह विदेश में थे।

फिर जब 1951 में वह नेपाल लौटे तो उन्होंने वहां संवैधानिक राजशाही प्रथा की शुरुआत की थी। इसी दौरान उन्होंने चीन की आक्रामकता के खिलाफ पंडित नेहरू से नेपाल का भारत में विलय कराने का अनुरोध किया था। चीन में कम्युनिस्ट क्रांति हो चुकी थी और चीन विस्तारवादी नीति के तहत 1950 तक तिब्बत पर कब्जा कर चुका था। उसी दौर में चीन और भारत के बीच स्थित एकमात्र हिन्दू राष्ट्र नेपाल भी राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहा था। उस वक्त राजा त्रिभुवन बीर बिक्रम शाह नेपाल के राजा थे। चीन की बढ़ती आक्रामकता का वजह से त्रिभुवन बीर चिंतित हो गए थे। तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को ये ऑफर दिया था कि वह हिमालयी देश नेपाल का विलय भारत में कर लें और उसे एक राज्य बना दें लेकिन पंडित नेहरू ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था।

भूतपूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी अपनी किताब “द प्रेसिडेंशियल इयर्स” में लिखा है कि नेपाल भारत में विलय चाहता था, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। मुखर्जी के अनुसार, नेपाल के राजा त्रिभुवन बीर बिक्रम शाह ने यह प्रस्ताव नेहरू के सामने रखा था लेकिन पंडित नेहरू ने इस प्रस्ताव को यह कहकर ठुकरा दिया था कि नेपाल एक स्वतंत्र राष्ट्र है और उसे ऐसा ही रहना चाहिए।

अपनी एक अलग किताब ‘माई प्राइम मिनिस्टर: डिफरेंट स्टाइल्स, डिफरेंट टेम्परामेंट्स’ शीर्षक के अंतर्गत मुखर्जी ने ये भी लिखा है, कि “अगर इंदिरा गांधी नेहरू की जगह प्रधानमंत्री होतीं, तो शायद वह इस अवसर का लाभ उठातीं, जैसा उन्होंने सिक्किम के मामले में किया था।”

फिर समय के साथ उसी नेपाल से जो कभी भारत का हिस्सा बनने की चाह रखता था, भारत के संबंध बिगड़ने लगे। दोनों देशों के बीच गहरी ऐतिहासिक-सांस्कृतिक नज़दीकियां, खुली सीमा, रोटी-बेटी का रिश्ता होने के बावजूद कई घटनाओं ने रिश्तों को प्रभावित किया। भारत–नेपाल संबंध कभी भी एकदम से खराब नहीं हुए, बल्कि धीरे-धीरे कई राजनीतिक, रणनीतिक और आंतरिक कारणों से इनमें तनाव पैदा हुआ। जैसे नेपाल ने 2015 में नया संविधान लागू किया। भारत ने चिंता जताई कि इसमें मधेशी, थारू और तराई क्षेत्र के अन्य समुदायों को पर्याप्त अधिकार और प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। भारत ने इसे खुलकर सामने रखा, जिससे नेपाल की राजनीति में यह धारणा बनी कि भारत उनके आंतरिक मामलों में दखल दे रहा है। लेकिन फिर भी दोनों देशों की भौगोलिक स्थिति, सांस्कृतिक रिश्ते और आर्थिक ज़रूरतें इतनी गहरी हैं कि रिश्तों में तनाव के बावजूद पूरी तरह दूरी संभव नहीं है।

You Might Also Like

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

TAGGED: india nepal relations, indo nepal border, Jawaharlal Nehru, nepal politics, nepal protests, tribhuvan bir bikram shah
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

ujjain - The Fourth
India

उज्जैन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति में चला ट्रैक्टर

2 वर्ष पहले

पहला टेस्ट मैच: क्रिकेट इतिहास का सुनहरा अध्याय

गुजरात टाइटंस की दमदार जीत, बेंगलुरु को 8 विकेट से हराया

पश्चिम बंगाल में दूसरी बार हुआ केंद्रीय एजेंसियों की टीम पर हमला!

गहलोत का तीन मिनट बोलना भी पीएमओ को पसंद नही आया !

You Might Also Like

IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

4 सप्ताह पहले
IMG 20260512 WA0015 - The Fourth
Cities

PM Modi की अपील से बेपरवाह मध्यप्रदेश के नेता

4 सप्ताह पहले
Damoh-me-PM-Narendra-Modi-ka-daura-517-ekad-ki-swavlambi-gaushala-par-focus
India

दमोह में PM Narendra Modi का दौरा 517 एकड़ की स्वावलंबी गोशाला पर फोकस

1 महीना पहले
IMG 20260429 WA0012 - The Fourth
India

जनलेवा गर्मी…40 डिग्री से लू-डिहाइड्रेशन के केस 20-25% बढ़े!

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?