By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: राजस्थान में भाजपा को महिलाओं पर भरोसा, 21 महिला प्रत्याशी मैदान मे !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
747818 women candidates - The Fourth
Politics

राजस्थान में भाजपा को महिलाओं पर भरोसा, 21 महिला प्रत्याशी मैदान मे !

भाजपा अब तक 182 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी हैं।

Last updated: नवम्बर 3, 2023 7:03 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

जयपुर। भाजपा प्रत्याशियों की तीसरी सूची में सात महिलाओं को प्रत्याशी घोषित किया है। इनमें दो मौजूदा विधायकों को फिर से मौका दिया गया है, जबकि दो नए चेहरों को प्रत्याशी घोषित किया गया है। दो महिला प्रत्याशी पूर्व विधायकों की पुत्र-वधुएं हैं, जबकि एक पूर्व मंत्री हैं। नए चेहरे में एक नाम नौक्षम चौधरी हरियाणा से हैं। वे पूर्व में हरियाणा में भी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। भाजपा अब तक 182 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी हैं, जिनमें इक्कीस महिलाएं हैं। बीकानेर जिले की कोलायत विधानसभा सीट से भाजपा ने पूनम कंवर भाटी को प्रत्याशी घोषित किया है। पूनम कंवर पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की पुत्रवधू हैं। बीजेपी ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी पूनम कंवर भाटी को टिकट दिया था, लेकिन वे कांग्रेस के भंवर सिंह भाटी के सामने चुनाव हार गई थीं।

पूनम कंवर मैदान में

इस बार भी पूनम कंवर भाटी का मुकाबला भंवर सिंह भाटी से है। देवी सिंह भाटी की बीते दिनों पार्टी में घर वापसी हुई है। चूरू जिले की सादुलपुर सीट से भाजपा ने सुमित्रा पूनिया को चुनाव मैदान में उतारा है। सुमित्रा पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया की पुत्र-वधू हैं। नंदलाल पूनिया लम्बे समय से कांग्रेस में रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा। अब पार्टी ने उनकी पुत्र-वधू को प्रत्याशी घोषित किया है।

कमसा मेघवाल भी लड़ रहीं

जोधपुर जिले की भोपालगढ़ सीट से बीजेपी ने कमसा मेघवाल को फिर से प्रत्याशी घोषित किया है। कमसा ने वर्ष 2013 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी। वे वसुंधरा राजे के कार्यकाल में मंत्री भी रही हैं। केशोरायपाटन से बीजेपी ने मौजूदा विधायक चंद्रकांता मेघवाल को एक बार फिर प्रत्याशी घोषित किया है। वे वर्ष 2013 के चुनावों में रामगंज मंडी से भी विधायक रह चुकी हैं। उन्हें दलित समाज की बड़ी महिला नेता माना जाता है। कोटा जिले की लाडपुरा विधानसभा सीट से कल्पना देवी मौजूदा विधायक हैं। पार्टी ने एक बार फिर से उन पर भरोसा जताया है। लाडपुरा से पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत के बागी होने पर वे कल्पना की राह मुश्किल कर सकते हैं। भरतपुर की कामां सीट पर बीजेपी ने नए चेहरे को मौका दिया है। कामां से नौक्षम चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया है। वे हरियाणा की रहने वाली हैं और हरियाणा में बीजेपी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी हैं। नौक्षम चौधरी की मां रंजीत कौर हरियाणा कैडर में आईएएस अफसर हैं, जबकि उनके पिता आरएस चौधरी न्यायाधीश हैं। बारां अटरू विधानसभा से भी बीजेपी ने नए चेहरे को मौका दिया है। इस विधानसभा सीट पर सारिका चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया है। वे पहली बार विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाने जा रही हैं।

You Might Also Like

क्या आप जानते हैं Operation Smiling Buddha क्या था?

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

Maharana Pratap जयंती 2026: वीरता को नमन

Kailash Mansarovar यात्रा के रास्ते पर नेपाल की आपत्ति, लिपुलेख पास बना कूटनीतिक मुद्दा

New Delhi: ‘नाम नहीं, अध्यक्षजी कहो’ राघव को भाजपा में सबक

TAGGED: bjp, candidates, election, politics, rajasthan
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

21 02 2024 ameen sayani 23657864 - The Fourth
Entertainment

भारतीय रेडियो के सबसे नामी एनाउंसर अमीन सयानी का निधन!

2 वर्ष पहले

वैश्विक स्तर पर वामपंथी ताकतें क्यों हो रही हैं कमज़ोर?

पूर्व पीएम एच. डी. देवेगौड़ा के पोते के खिलाफ़ यौन शोषण का आरोप

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग भिखारी के साथ मारपीट !

Iran के हमले की चपेट में आया ‘Little India’

You Might Also Like

Copy of article 20260427 131319 0000 - The Fourth
India

राघव और हरभजन को बड़ा प्रमोशन देने वाली है भाजपा!

1 महीना पहले
IMG 20260423 WA0016 - The Fourth
Cities

Madhya Pradesh के नेताओं ने 18 माह में 12 बार बदजुबानी की

1 महीना पहले
IMG 20260422 WA0032 - The Fourth
India

सरकारी कुर्सियों पर White Towel क्यों रखा जाता है?

1 महीना पहले
IMG 20260422 WA0021 - The Fourth
Cities

वंदे मातरम विवाद के बीच Congress में निपटाने का खेल शुरू

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?