By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: World Cup Hockey में भारत की जीत, भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने कनाडा को हराया
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
download 3 3 - The Fourth
Sports

World Cup Hockey में भारत की जीत, भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने कनाडा को हराया

भारत FIH हॉकी महिला जूनियर वर्ल्ड कप में अपना कमाल दिखाने के लिए उतरा है।

Last updated: दिसम्बर 4, 2023 2:59 पूर्वाह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने FIH हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2023 अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए बुधवार को टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में कनाडा के खिलाफ 12-0 से शानदार जीत हासिल की हैं। मैदान चाहे जंग का हो या खेल का, बात जब देश की आती है तो हर कोई उत्साह से भर जाता है। पिछले दिनों ICC Cricket World Cup में देश को हारते देख हर भारतवासी का मन मायूसी से भर गया लेकिन समय के साथ आगे बढ़ना ही जीवन है। अब एक बार फिर से देश का हौसला बढ़ाने का मौका आया है।

भारत FIH हॉकी महिला जूनियर वर्ल्ड कप में अपना कमाल दिखाने के लिए उतरा है। कमाल की बात ये है कि, भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप का धमाकेदार आगाज किया है। टीम इंडिया ने अपने पहले ही मैच में विपक्षी टीम को बुरी तरह से हरा दिया है। सैंटियागो में खेले गए पहले मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला कनाडा से था। जहां इंडिया ने कनाडा को 12-0 से हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है।

भारत की ओर से मुमताज खान, अन्नु और दीपिका सोरेंग जीत की नायिका रहीं। इन तीनों ने विपक्षी गोल पोस्ट में गोल्स की बरसात कर दी, मुमताज खान ने 26वें, 41वें, 54वें और 60 वें मिनट में 4 गोल दागे। 21 वें मिनट में डिप्पी मोनिका टोप्पो और 45वें मिनट में नीलम का गोल आया। अन्नु के पेनल्टी कॉर्नर पर दागे गए दो गोल से भारत ने आक्रामक शुरुआत की और जल्द ही बढ़त हासिल कर ली, दो गोल करने के बावजूद भारत ने आक्रामक खेल जारी रखा और पहले क्वार्टर तक बढ़त 2-0 की बनी रही।

डिप्पी और मुमताज ने विपक्षी टीम पर बने दबाव का फायदा उठाया और एक एक फील्ड गोल दाग कर दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा बरकरार रखा। कनाडा को भी पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम उसका फायदा नहीं उठाया सकी। हाफटाइम तक भारत ने चार गोल की बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर तब्दील किया जिसके बाद अन्नु ने भी हैट्रिक पूरी की है। मुमताज ने अपना दूसरा गोल दागा। वहीं नीलम ने पेनल्टी को गोल में बदलकर भारत की बढत 8-0 की कर दी। आखिरी क्वार्टर में दीपिका और मुमताज ने गोल दागे। अब शुक्रवार को भारतीय टीम अपने दूसरे मुकाबले में जर्मनी से भिड़ेगी।

भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने इसी साल जून में जूनियर एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया था। जापान के काकामिगहारा में महिला जूनियर एशिया कप 2023 के फ़ाइनल मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया के ख़िलाफ़ 2-1 से जीत दर्ज करते हुए ऐतिहासिक ख़िताब अपने नाम किया था। यह पहली बार था जब भारतीय टीम ने इस प्रतियोगिता का ख़िताब अपने नाम किया।

You Might Also Like

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

शाहरुख खान की KKR को मिला अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

Vaibhav Suryavanshi को मिला टीम इंडिया का टिकट, रजत पाटीदार फिर बाहर

पेट्रोल पंप कर्मचारी बांटता था IPL पास, अधिकारी भी

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

TAGGED: #hockey, canada, indian hockey team, junior women's hockey, World Cup Hockey
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

GAMES ASIA 238 1696334414598 1696334468342 - The Fourth
Sports

एशियाई पैरा खेलों में भारत के 100 पदक!

3 वर्ष पहले

इंदौर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘Oye Indori’ पर दुष्कर्म का केस दर्ज

वो पुराने दिन : आज ही के दिन उधार की साड़ी पहनकर पहली बार एक भारतीय लड़की बनी थी मिस वर्ल्ड

अब ऑनलाइन गेमिंग में 28 प्रतिशत जीएसटी लगेगा

इंदौर में खुलेगी जीएसटी की अपीलेट ट्रिब्यूनल बेंच, निर्मला सीतारमण ने दी सहमती !

You Might Also Like

20260428 133327 - The Fourth
Cities

Madhya Pradesh की बेटियां कर रहीं हाॅकी में कमाल

3 महीना पहले
World Cup के Super 8 की तस्वीर साफ, भारत को सता रही एक बड़ी चिंता
Sports

World Cup के Super 8 की तस्वीर साफ, भारत को सता रही एक बड़ी चिंता

5 महीना पहले
बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!
Sports

बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!

5 महीना पहले
भारत तो छोड़िए… Ishan Kishan से ही हार गया पाकिस्तान
Sports

भारत तो छोड़िए…Ishan Kishan से ही हार गया पाकिस्तान

5 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?