आज 25 अप्रैल को दुनियाभर में World Malaria Day मनाया जा रहा हैं। Malaria एक ऐसी बीमारी हैं, जो आज भी 106 देशों के 3.3 billion लोगों के लिए खतरे का कारण हैं। इस बीमारी से Middle East, Latin America और Europe के कुछ हिस्से प्रभावित हैं। अकेले 2012 में 6 लाख African बच्चों की इससे मौत हुई थी।
कब हुई इसकी शुरूआत
World Malaria Day की शुरूआत World Health Organization (WHO) द्वारा मई 2007 में की गई थी। इसका मकसद सभी लोगों को इस बीमारी से होने वाली मौतें और इसके प्रभावों के बारे में जागरूक करना था। इस बार की थीम हैं “Malaria Ends with Us: Reinvest, Reimagine, Reignite” जिसका मतलब है कि मलेरिया का अंत हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें इसके खात्मे के लिए नए तरीके अपनाने, फिर से निवेश करने और हमारी कोशिशों को और मजबूत करने की ज़रूरत हैं।
भारत में Malaria और उसकी स्थिति
आज़ादी के वक्त Malaria भारत के लिए एक बड़ी समस्या था। हर साल भारत में इस बीमारी के 7 करोड़ से अधिक मामले और 8 लाख मौतें होती थीं। दशकों से, कड़े प्रयासों से इन संख्याओं में 97% से अधिक की भारी कमी आई है। 2015 में 11,69,261 मामलों से 2023 में मामले कम होकर 2,27,564 हो गए, जबकि मौतें 384 से घटकर सिर्फ़ 83 रह गई हैं 2023 तक मामलों में कमी आई है और mortality rate घटकर केवल 83 रह गई है। ये उपलब्धि भारत में Malaria को खत्म करने और अपने नागरिकों की सेहत सुधारने के लिए की गई मेहनत को दिखाता हैं।
Malaria के कारण
एक ऐसी गंभीर बीमारी हैं जो Plasmodium parasite के कारण होती हैं। ये female parasite Anopheles मच्छर के काटने से फैलती हैं। जब मच्छर किसी व्यक्ति को काटता है, तो parasite शरीर में प्रवेश कर red blood cells में बढ़ते हैं, जिससे एनीमिया हो जाता है। इसके लक्षणों में बुखार, ठंड, पसीना, कमजोरी और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। कई मामलों में तो ये व्यक्ति की मौत का कारण भी बन सकता है।
इससे बचने के उपाय
मच्छरदानी का उपयोग करें: रात को सोते समय मच्छरदानी लगाएं, ताकि मच्छर न काटे। Mosquitoes Repellent का प्रयोग करें: शरीर पर मच्छर भगाने वाली क्रीम या स्प्रे लगाएं। पानी जमा न होने दें: घर के आसपास पानी न जमा होने दें, क्योंकि मच्छर वहीं पर अंडे देते हैं। ढीले और मच्छरदानी वाले कपड़े पहनें: मच्छरों से बचने के लिए हल्के रंग के और ढीले कपड़े पहने।
मच्छर मारने की मशीन का इस्तेमाल करें: कमरे में मच्छर मारने वाली मशीन या कागज का इस्तेमाल करें। स्वच्छता बनाए रखें: घर में गंदगी या जल भराव न होने दें। लक्षणों पर ध्यान दें: अगर बुखार, ठंड लगना, पसीना आना जैसी समस्याएं हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।