By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: क्या थरूर भी छोड़ देंगे हाथ का साथ?
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
shashi - The Fourth
Politics

क्या थरूर भी छोड़ देंगे हाथ का साथ?

डॉ. शशि थरूर और कांग्रेस पार्टी के बीच इन दिनों संबंधों में तनाव नज़र आ रहा हैं

Last updated: फ़रवरी 25, 2025 2:59 अपराह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

तिरुवनंतपुरम से चार बार के सांसद और पूर्व में Indian Foreign Service (IFS) में अपनी सेवाएं दे चुके डॉ. शशि थरूर और कांग्रेस पार्टी के बीच इन दिनों संबंधों में तनाव नज़र आ रहा हैं। पिछले दिनों उन्होंने खुद के पास कुछ काम न होने की शिकायत की थी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि यदि पार्टी को उनकी ज़रूरत न हो तो उनके पास दूसरे विकल्प भी खुले हैं। इसके बाद से कई कयास लगने शुरू हो चुके हैं। हालांकि थरूर ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया हैं।

साइडलाइन करने के कारण?

शशि थरूर को किन कारणों से अलग किया जा रहा हैं, इस पर चर्चा हो रही हैं। वे अक्सर ज़रूरी मुद्दों पर अपनी स्वतंत्र राय रखते हैं, जो कभी कभी पार्टी लाइन से अलग भी होती हैं। 2014 में भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुछ बयानों की तारीफ की थी, जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी प्रवक्ता के पद से ही हटा दिया। इस बार भी कुछ वैसी ही स्थिति बनती दिख रही हैं। उन्होंने 15 फरवरी मोदी की अमेरिका यात्रा की तारीफ की, जिसे उनके दल के एक गुट ने अलग नज़रिए से ले लिया। इसके अलावा वे केरल राज्य में LDF सरकार की Industrial Policies की भी प्रशंसा कर चुके हैं, जो कुछ नेताओं को चुभती हुई दिखाई दे रही हैं।

गांधी परिवार से नज़दीकियों का अभाव!

थरूर गांधी परिवार के वफादार नहीं माने जाते हैं, ये भी एक प्रमुख कारण हो सकता हैं। इस समय उनके पास संगठन में कोई पद भी नहीं हैं और कोई ज़िम्मेदारी भी नहीं दी जा रही। संसद में ज़रूरी मुद्दों पर उन्हें बोलने का मौका भी नहीं दिया जाता हैं। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष हुआ करते थे, मगर ये ज़िम्मेदारी भी उनके हाथ से छिटक गई।

मुख्यमंत्री पद की महत्वाकांक्षा?

वे आने वाले चुनावों में खुद को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में देखना चाहते हैं, मगर उनकी जगह केसी वेणुगोपाल को अधिक तवज्जो दी जा रही हैं। थरूर युवा कांग्रेस का नेतृत्व भी संभालने को तैयार हैं, मगर ये भूमिका भी उनके हाथ नहीं आ सकी।

उनका महत्व समझने की ज़रूरत!

थरूर 16 वर्षों से सासंद हैं और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। इससे पहले IFS में भी काम का अनुभव हैं। डॉ मनमोहन सिंह की सरकार में उनका एक अलग महत्व हुआ करता था। ज़ाहिर हैं पहले ही सिंधिया, हिमंता, अमरिंदर सिंह, नबी जैसे अपने कई दिग्गजों को खो चुकी कांग्रेस डॉ थरूर को खोना नहीं चाहेगी।

शशि के पास विकल्प

डॉ. शशि थरूर ने किसी विशेष विचारधारा से प्रेरित होकर राजनीति में कदम नहीं रखा हैं। उनके पास भाजपा और लेफ्ट दोनों ही विकल्प खुले हैं। उनके जैसी अनुभवी शख्सियत को कोई भी दल पूरे सम्मान सहित स्वीकार कर सकता हैं। यदि थरूर पार्टी छोड़ेंगे तो कांग्रेस को इसका भारी नुकसान हो सकता हैं। राजनीति अनिश्चितताओं का खेल हैं, कब क्या हो जाए कुछ कह नहीं सकते, आने वाले समय में सारी तस्वीर साफ हो ही जाएगी।

You Might Also Like

Congress की 24 को भोपाल में किसान महा पंचायत – Rahul Gandhi और Kharge भी आएंगे भोपाल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री AJIT PAWAR विमान हादसे में मृत, बारामती में शोक की लहर

BMC चुनाव : 41 साल बाद BJP का राज, चौंकाने वाली जीत और हैरान करने वाली हार

‘जो 500 करोड़ देगा.., वही मुख्यमंत्री बनेगा’ सिद्धू की पत्नी बोलीं

MP में विधानसभा सत्र… कई विधायक शादी में!

TAGGED: congress, indian Parliament, indian politics, kerala politics, politics news, resignation, shashi tharoor
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 10 07 at 2.34.54 PM - The Fourth
Cities

इंदौर में पहली बार बर्खास्त होगा पार्षद, कांग्रेस के ‘डकैत’ का हटना तय

5 महीना पहले

राफेल के बाद अब यह लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत

जादू की छड़ी या धोखाधड़ी? सोशल मीडिया पर ‘चमत्कारी पादरी’ रच रहे धर्मांतरण का खेल!

बुद्ध पूर्णिमा : शांति और करुणा का पर्व

इरफान सोलंकी और भाई रिजवान सोलंकी को हुई 7 साल की सज़ा !

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 11 26 at 7.05.05 PM - The Fourth
Cities

कौन हैं रीना, जिन्हें कांग्रेस ने सौंप दी MP की कमान

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 18 at 3.20.17 PM 1 - The Fourth
Politics

ये हैं लालू यादव का घर फोड़ने वाली 5 “मंथरा”… तेजस्वी के दोस्त

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 10 28 at 1.17.54 PM - The Fourth
India

प्रशांत किशोर की गड़बड़ पकड़ाई …फर्जी वोट की बात करते हैं,खुद का वोट दो जगह

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 10 25 at 12.09.28 PM - The Fourth
Politics

परिवारवाद में सपा सबसे आगे…कांग्रेस- जदयू भी पीछे नहीं

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?