By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
August 27, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: महंगाई विरोधी प्रदर्शन में कांग्रेस ने सड़क पर जलाया चूल्हा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Uncategorized

महंगाई विरोधी प्रदर्शन में कांग्रेस ने सड़क पर जलाया चूल्हा

Last updated: अगस्त 27, 2026 9:55 पूर्वाह्न
By Jitendra 2 घंटे पहले
Share
2 Min Read
SHARE


राजवाड़ा पर बैंक की शाखा के माध्यम से शक्कर के लिए दिए लोन

इंदौर। कांग्रेस के द्वारा महंगाई के विरोध में आज आयोजित प्रदर्शन में अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग तरीके से विरोध जताया गया। कहीं पर सड़क पर चूल्हा जलाया गया तो कहीं पर बैंक की शाखा खोलकर शक्कर खरीदने के लिए लोन बांटने का प्रदर्शन किया गया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि आज सुबह शहर में एक साथ 24 स्थान पर प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा शक्कर, गैस की टंकी की बढ़ती कीमतें, बिजली की दर में वृद्धि और पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट का रहा। इस प्रदर्शन की जिम्मेदारी हर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी को उनके क्षेत्र में दी गई थी। इसके तहत कांग्रेस ने कई स्थानों पर प्रदर्शन को अलग तरीके से करते हुए जनता का ध्यान खींचा। कांग्रेस नेता पिंटू जोशी ने बताया कि राजवाड़ा पर कांग्रेस के द्वारा बैंक की शाखा खोलकर लोगों को शक्कर खरीदने के लिए लोन देने का काम किया गया। हरसिद्धि मंदिर चौराहे पर कांग्रेस के द्वारा सड़क पर चूल्हा जलाकर रोटी बनाने का काम किया गया। छावनी क्षेत्र में तो नगर निगम के द्वारा सड़क निर्माण के लिए पूरी सड़क को खो दिया गया है। ऐसे में वहां पर महंगाई की यात्रा निकाली गई। खुदी हुई सड़क पर बैठकर कांग्रेस जनों ने महंगाई का संदेश जनता तक पहुंचाया।
कांग्रेस नेता गिरीश जोशी और विवेक खंडेलवाल ने सिंधी कॉलोनी चौराहे पर पताशे की माला पहना कर महंगाई का विरोध जताया। कांग्रेस नेता अमन बजाज ने बताएं कि तिलक नगर चौराहा और गीता भवन पर मंदिर के पास में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते हुए लोगों को शक्कर के दाने वितरित किए गए। कांग्रेस नेता दीपू यादव, राजू भदोरिया और शैलेश गर्ग ने भी अपने-अपने क्षेत्र में महंगाई के विरोध में अलग तरीके से प्रदर्शन किए।

You Might Also Like

53 दिन बाद इंदौर में करीब एक इंच बारिश

एमपीआरडीसी कर्ज लेकर बनाएगा इंदौर- देपालपुर रोड

सीमेंट की सड़कों के पेंचवर्क पर खर्च होंगे 2 करोड़

प्लास्टिक दो, पौधा लो .. 252 नागरिकों ने जमा कराया 105 किलो प्लास्टिक

कांग्रेस शुरू करेगी छात्रों की गूंज अभियान का दूसरा चरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Prime Minister Narendra Modi during a roadshow in 1683484434127 1683548673725 - The Fourth
Cities

विधानसभा चुनाव के तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंदौर में रोड शो

3 वर्ष पहले

अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान US के 1100 मंदिरों में भी मनेगा जश्न !

54 साल बाद पड़ा पूर्ण सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखा असर

28 अगस्त को Vivo अपना एक नया फोन लॉन्च करने जा रहा है

आज की तारीख – 6: एक अज्ञात लेखक का जन्म जिसका नाम भगत सिंह था!

You Might Also Like

निगम का ए आर ओ निकला करोडपति

2 सप्ताह पहले

कॉलेज छात्र संघ चुनाव में प्रत्याशी उतारेगा जयस

2 सप्ताह पहले

Mog line की 53000 स्क्वेयर मीटर जमीन का निजीक्षेत्र से कराएंगे विकास

3 सप्ताह पहले

सी 21 माल के परिसर में लगी 29 दुकानों को निगम ने किया सील

3 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?