By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 8, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा को जानिए
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
download 3 2 - The Fourth
India

मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा को जानिए

राणा 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, इन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स और एमबीए किया है।

Last updated: दिसम्बर 4, 2023 2:12 पूर्वाह्न
By Parikshit 2 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

मध्यप्रदेश की नई मुख्य सचिव वीरा राणा को उनकी सख्ती के लिए जाना जाता है। वो बेहद नियम पसंद अफसर हैं। 26 मार्च 1964 को उत्तर प्रदेश में जन्म हुआ था। राणा 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, इन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स और एमबीए किया है। राणा और गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का विवाद भी मशहूर है। पटेल को जब मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था, तब आनंदीबेन ने मुख्यमंत्री से एक महिला अधिकारी देने का अनुरोध किया था। राज्यपाल विशेष रूप से एक महिला आईएएस अधिकारी को अपना प्रमुख सचिव बनाना चाहती थीं, इसके बाद वीरा राणा की नियुक्ति हुई। हालांकि, महिला अधिकारी भी राज्यपाल की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं और उन्हें राजभवन में काम करने में समस्याएं हुई थीं। बमुश्किल एक पखवाड़े तक काम करने के बाद वीरा राणा कथित तौर पर राज्यपाल से मतभेदों के चलते छुट्टी पर चली गई थीं। वीरा राणा ने 11 जुलाई 2018 को ज्वाइन किया था और कुछ दिन काम करने के बाद छुट्टी पर चली गई थीं। राणा चाइल्ड केयर लीव पर चली गई थीं। राजभवन के सूत्रों ने बताया था कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अपने पिछले प्रमुख सचिव की तरह राणा से भी अनबन चल रही थी। भोपाल राजभवन में सौ दिन पूरे होने पर पटेल द्वारा कॉफी टेबल बुक प्रकाशित करने को लेकर उनके सचिव से मतभेद हो गए थे। कॉफी टेबल बुक का प्रकाशन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आदेश पर किया गया था। उनके पूर्व प्रिंसिपल सचिव को इस संबंध में कुछ आपत्तियां थीं। कॉफी टेबल बुक प्रकाशित होने के बाद इस पर विवाद हो गया था, क्योंकि राजनीतिक और नौकरशाही क्षेत्र में कई लोगों को राज्यपाल द्वारा अपने कार्यकाल के पहले तीन महीनों में अपनी उपलब्धियों का प्रदर्शन करने का तरीका पसंद नहीं आया था।

निर्मला बुच रहीं मध्यप्रदेश की पहली महिला मुख्य

निर्मला बुच रहीं मध्यप्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव वीरा राणा से पहले दिवंगत 1960 बैच की आईएएस निर्मला बुच मध्यप्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव रह चुकी हैं। निर्मला बुच मध्यप्रदेश कैडर की 1960 बैच की आईएएस थीं। उन्होंने इसी साल जुलाई 2023 में अंतिम सांस ली। लंबी बीमारी के बाद 97 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ। उनका विवाह आईएएस महेश नीलकंठ के साथ हुआ था। निर्मला बुच मध्यप्रदेश की पहली और एकमात्र महिला मुख्य सचिव रही हैं। निर्मला बुच अपने अध्ययनशील और काम के लिए गंभीर स्वभाव के लिए जानी जाती रहीं। यही वजह है कि उनको केंद्र और प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहने का अवसर मिला। वह हमेशा पढ़ती रहती थीं। उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान भी था। 1961 से 1993 तक वह भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में पदस्थ रहीं। महिलाओं के हित में उन्होंने कई कार्य किए।

पड़ोसी जिले के कलेक्टर से हुआ था प्यार

उनके वैवाहिक जीवन की शुरुआत भी काफी दिलचस्प है। निर्मला बुच जब देवास में कलेक्टर थीं। उस समय उनके पड़ोसी जिले उज्जैन के कलेक्टर एम.एन. बुच थे। निर्मला बुच उनके व्यक्तित्व से इतनी प्रभावित हुईं कि दोनों ने एक साथ आने का निर्णय कर लिया और परिणय सूत्र में बंध गए। उनका एक पुत्र है। निर्मला बुच के पति एम.एन. बुच का निधन 8 साल पहले 6 जून 2015 को हो गया था। एम.एन. बुच भी काफी तेजतर्रार आईएएस अधिकारी थे। उनके कार्यों को देखते हुए भारत सरकार ने 2011 में उन्हें पदम्मभूषण से सम्मानित किया था। आयरन लेडी का मिला नाम उनकी कार्यकुशलता का लोहा सभी दल और सरकारें मानती थीं। यही वजह है कि उन्हें मध्यप्रदेश की आयरन लेडी भी कहा जाने लगा था। समाजसेवा के कामों में उनकी ललक अलग ही थी। सेवानिवृत्त होने के बाद में उन्होंने कई समाजसेवी संगठनों के साथ मिलकर काम किया। मध्यप्रदेश के कल्याण के लिए खुद ही स्वयंसेवी संगठन का निर्माण किया।

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

स्वदेशी हेलिकॉप्टर PRACHAND में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि

Madhepura Station पर मां की लाश संग आठ घंटे बैठी रहीं मासूम बेटियां

Kerala हुआ “Keralam” तो बंगाल ने भी की नाम बदलने की मांग

TAGGED: Chief Secretary, iim, madhya pradesh, Veera Rana
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

3b813edb55ca4df6be19aeffab45659d1705311114797211 original - The Fourth
India

बाढ-भूकंप भी हिला नही पाएंगे राम-मंदिर

2 वर्ष पहले

लखनऊ ने हैदराबाद को हराया, शार्दुल और Pooran चमके

रोहित के दमदार शतक से भारत ने सीरीज जीती!

बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति ने सदनों को किया संबोधित, स्पीच में किन बातों का हुआ जिक्र?

समधी ने समधन को, जेठ ने बहु को हराया !

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन
Entertainment

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

2 सप्ताह पहले
जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार
India

जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार

2 सप्ताह पहले
Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश'
India

Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश’

2 सप्ताह पहले
ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा
India

ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?