By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: पीड़ित परिवार मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
photo - The Fourth
India

हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: पीड़ित परिवार मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे

हरदा के घंटाघर चौक पर पीड़ित और उनके समर्थन धरना दे रहे हैं।

Last updated: फ़रवरी 26, 2024 5:45 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट को अभी कोई भुला नहीं पाया है। इसके जख्म अभी भरे नही है। शहर में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के पीड़ित परिवार भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। हरदा के घंटाघर चौक पर पीड़ित और उनके समर्थन धरना दे रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि, जीवनभर की पूंजी खत्म हो गई, प्रशासन ने उन्हें सवा लाख रुपए दिए हैं। इतने पैसे में वे अपना घर कैसे बनाएं।

पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के पीड़ित सरकार से नाराज़ है। उनका कहना है कि, प्रशासन ने उन्हें सही मुआवजा नहीं दिया। महिलाओं ने दोषी अफसरों पर केस दर्ज करने की मांग की है। सर्व समाज के लोगों का कहना है कि, प्रभावितों को सही मुआवजा नहीं दिया गया। घायल लोगों को सिर्फ 5 हजार की राशि दी गई है। वहीं दूसरी तरफ धरना दे रही तीन महिलाओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालाँकि, कुछ लोगों ने शनिवार शाम को धरना खत्म किया कुछ लोगो का जारी हैं। वह धरना खत्म करने के बाद हरदा कलेक्टर से मिलने पहुंचे। उनका कहना है कि, प्रशासन ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं। इसके चलते वह अपना धरना खत्म कर रहे हैं। पीड़ित परिवार ने कहा कि, “प्रशासन ने हादसे में मृतक के परिजनों को 15 लाख और घायलों को 5-5 लाख रुपए देने का भरोसा दिलाया है। साथ ही क्षतिग्रस्त मकानों का बाजार मूल्य के हिसाब से मुआवजा देने की बात कही है।”

पीड़ितों की मांग है कि, “मृतकों के परिजनों को 15 लाख और घायलों को 5 लाख मुआवजा दिया जाए। जिनके घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके निर्माण की बाजार भाव से लागत मिले। विकलांगों और मृतकों के परिजन को रोज़गार मिले। ज़िम्मेदार अधिकारियों की निशानदेही कर के उनके खिलाफ केस दर्ज करें और साथ ही प्रशासनिक अपराधों का भी केस दर्ज किया जाए। एसआईटी और फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन हो। जिसमें फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की अध्यक्षता हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज द्वारा हो और पीड़ितों की तरफ़ से प्रतिनिधि शामिल हों।” इसके अलावा भी कई मांगें पीड़ितों ने रखी हैं।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: explosion, fire cracker factory blast, Harda, harda blast, hunger strike, madhyapradesh, protest, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

thequint 2023 12 92fd16ed 1d04 4f2f 8cc3 e891822e09ae 29111 pti11 29 2023 000218b - The Fourth
India

मणिपुर में एक बार और भड़की हिंसा, फायरिंग में गई 13 लोगो की जान

3 वर्ष पहले

सोनिया-राहुल से मिलने की बातें उड़ाने वालों पर केस करूंगी- पंकजा

मोरक्को भूकंप: शवों को दफनाने की जगह तक के लिए संघर्ष

गुजरात में देश का पहला भारत निर्मित बिजली संयंत्र शुरू हुआ

चरित्र शंका के चलते पती ने की पत्नी की हत्या !

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?