By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: उत्तराखंड में 24 घंटों के दौरान जंगलों में आग लगने की 31 घटनाएं आई सामने!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 04 27 at 1 56 08 PM 930x527 1 - The Fourth
India

उत्तराखंड में 24 घंटों के दौरान जंगलों में आग लगने की 31 घटनाएं आई सामने!

पिछले साल 1 नवंबर से अब तक प्रदेश में वन में आग लगने की कुल 575 घटनाएं सामने आयी हैं।

Last updated: अप्रैल 27, 2024 3:33 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

गर्मी बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में विभिन्न स्थानों पर जंगलों में आग लगने की 31 घटनाएं सामने आ चुकी है। उत्तराखंड के नैनीताल के समीप नैनीताल भवाली रोड पर पाइंस के जंगल में कल भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आईटीआई भवन भी आ गया। जिनमें 2 व्यक्ति झुलस गए। इस बीच रुद्रप्रयाग के जंगलों में आग लगाने वाले 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

पिछले 36 घंटे से नैनीताल के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए भारतीय वायु सेवा का सहारा लिया जा रहा है। भारतीय वायु सेना के MI-17 हेलीकॉप्टर ने नैनीताल, भीमताल और 7 ताल झील का हवाई निरीक्षण कर हेलीकॉप्टर की बकेट में पानी भरके जंगल में डालने का काम शुरु कर दिया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद ने बताया कि, क्षेत्र का हवाई निरीक्षण करने के बाद अब हेलीकॉप्टर से नैनीताल की जंगल में लगी आग बुझाने का काम शुरु कर दिया है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटो के दौरान वन में आग लगने की 26 घटनाएं कुमाउं क्षेत्र की है, जबकि 5 घटनाएं गढ़वाल क्षेत्र की है। जिनमें 33.34 हैक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इन घटनाओं में 39,440 रुपये की आर्थिक नुकसान होने का आकलन किया गया है। पिछले साल 1 नवंबर से अब तक प्रदेश में वन में आग लगने की कुल 575 घटनाएं सामने आयी हैं जिनमें 689.89 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ और अब तक 14,41,771 रुपये का आर्थिक नुकसान हो चुका है।

उत्तराखंड में बढ़ते आग लगने के मामले के बीच पुलिस ने जखोली और रुद्रप्रयाग क्षेत्र में जंगल में बढ़ते आग के मामले की तह तक जाने के लिए एक टीम का गठन किया था। जिसकी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा है। वन अधिकारी ने बताया कि, जंगल में आग लगाने में शामिल अपराधियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

जखोली के तड़ियाल गांव के भेड़पालक नरेश भट्ट को जंगल में आग लगाते हुए पकड़ा था। उत्तरी जखोली के डंगवाल गांव में हेमंत सिंह एवं भगवती लाल नामक व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, बकरियों को चराने के लिए नई घास उगाने के लिए उसने जंगल में आग लगाईं थी।

You Might Also Like

गर्मी और उमस के बीच MY Hospital पहुंचे 3000 मरीज

Mahoba : आल्हा गायन बचाने निकली बुंदेलखंड के युवाओं की टीम

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

Indore : कश्मीर उत्तराखंड से जानकारी लेकर की मकान गणना

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

TAGGED: fire, forest, Helicopter, Jakholi, Nainital, Rudraprayag, Summer, uttrakhand
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 02 01 at 4.34.07 PM - The Fourth
Fourth Special

1973 का Black Budget: जब एक budget ने देश की दिशा बदल दी

1 वर्ष पहले

Tata group भारत का पहला iPhone निर्माता बनने के लिए पूरी तरह तैयार है

दिल्ली में हुआ खौफनाक हत्याकांड, 350 रुपये के लिए 60 बार से ज्यादा बार चाकू से किये वार

Congress की 24 को भोपाल में किसान महा पंचायत – Rahul Gandhi और Kharge भी आएंगे भोपाल

सिक्किम मे आई भयंकर बाढ़, 23 जवान हुए लापता !

You Might Also Like

IMG 20260514 WA0014 - The Fourth
India

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

2 महीना पहले
IMG 20260514 WA0013 - The Fourth
India

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

2 महीना पहले
IMG 20260513 WA0017 - The Fourth
Education

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

2 महीना पहले
IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?