By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: अफगानी उलटफेर मे फंसे मौजूदा world Champion
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
england - The Fourth
Sports

अफगानी उलटफेर मे फंसे मौजूदा world Champion

मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को विश्व कप इतिहास में संभवत सबसे बड़ा उलटफेर झेलना पड़ा।

Last updated: अक्टूबर 16, 2023 2:37 अपराह्न
By Rajneesh 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

अफगानिस्तान ने विश्व कप 2023 मे इंग्लैंड को उन कडवी यादों का स्वाद एक बार फिर से याद दिला दिया जो उन्हें 2015 मे बांग्लादेश और 2011 मे आयरलैंड ने चखाया था। मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को विश्व कप इतिहास में संभवत सबसे बड़ा उलटफेर झेलना पड़ा। अफ़ग़ानिस्तान ने उन्हें एक बड़ा झटका दिया और 69 रन की ऐतिहासिक जीत हासिल की, जिसकी यादें हर अफगानिस्तान के दिलों में हमेशा जीवित रहेगी।

विश्व कप इतिहास में अफगानिस्तान की यह मात्र दूसरी जीत थी, इसके पहले उन्होंने 2015 मे स्कॉटलैंड को एक विकेट से हराया था। कल की जीत के बाद अफगानिस्तान अंततः अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत के साथ अपने 14 मैचों की हार के सिलसिले को तोड़ने में कामयाब रहा।

बटलर के टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान को सलामी बल्लेबाजों रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने शानदार शुरुआत दी, जो पहले दो मैचों में खराब दिख रहे थे, दोनों ने मिलकर 114 रनों की साझेदारी बनाई। गुरबाज ने तेज गेंदबाजों का डटकर सामना किया और तेजतर्रार अर्धशतक जमाया, लेकिन आदिल राशिद (3/42) के आने के बाद अफगानिस्तान ने शीर्ष क्रम के अचानक पतन के कारण जल्द ही विकेट गंवा दिए। अन्य छोटी छोटी पारियों की बदौलत अफगानिस्तान द्वारा बनाया गया 284 का स्कोर उनका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था।

जवाब में इंग्लैंड की टीम मात्र 215 रन पर ढेर हो गई, हैरी ब्रुक एकमात्र बल्लेबाज थे, जिन्होंने 66 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, अफगानी स्पिनर मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने तीन-तीन विकेट लिए और इंग्लैंड को अब तक के सबसे बड़े उलटफेर मे फांस लिया। 69 रनों की इस हार के साथ, इंग्लैंड ODI विश्व कप में अन्य सभी 11 टेस्ट खेलने वाले देशों से हारने वाली पहली टीम बन गई। किसी न किसी तरह, इंग्लैंड को हमेशा ऐसे उलटफेर का सामना करना पड़ता है, चाहे वह 2011 में आयरलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ हो या फिर 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ। इससे पहले टूर्नामेंट के ओपनिंग मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को मात दी थी। इंग्लैंड ने अब तक 3 मैच खेले हैं और 2 में उसे हार मिली है।

वर्ल्ड कप के इतिहास की बात करें, तो इंग्लैंड को 11वीं टीम के खिलाफ हार मिली। यह वर्ल्ड कप में उतरने वाले आईसीसी के टॉप-8 फुल मेंबर में किसी भी टीम का सबसे खराब प्रदर्शन है।

You Might Also Like

550 साल पुराने Bhandasar Jain Temple की अनोखी कहानी

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

शाहरुख खान की KKR को मिला अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

Vaibhav Suryavanshi को मिला टीम इंडिया का टिकट, रजत पाटीदार फिर बाहर

पेट्रोल पंप कर्मचारी बांटता था IPL पास, अधिकारी भी

TAGGED: Afghanistan, Bangladesh, cricket, england, history, international cricket, men cricket team, world champion, World Cup
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

raja shivaji et00387899 1776237794 - The Fourth
Entertainment

‘Raja Shivaji’ फिल्म में दिखे ऐतिहासिक पल, वाघ नख के इस्तेमाल की कहानी फिर चर्चा में

4 महीना पहले

भारत – कनाडा के रिश्तों मे खटास तय

कांग्रेस पार्टी के 99 सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग !

1993 धमाके के बाद मुंबई वैसी नहीं रही जैसी वो पहले हुआ करती थी

Qatar मे 8 Indian Navy officers को फांसी की सजा, फैसले से भारत दंग!

You Might Also Like

IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

4 महीना पहले
20260428 133327 - The Fourth
Cities

Madhya Pradesh की बेटियां कर रहीं हाॅकी में कमाल

4 महीना पहले
World Cup के Super 8 की तस्वीर साफ, भारत को सता रही एक बड़ी चिंता
Sports

World Cup के Super 8 की तस्वीर साफ, भारत को सता रही एक बड़ी चिंता

7 महीना पहले
बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!
Sports

बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!

7 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?