By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: बिहार में अब मंदिरों और मठों की संपत्ति का देना होगा ब्यौरा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 08 09 at 3.39.49 PM - The Fourth
India

बिहार में अब मंदिरों और मठों की संपत्ति का देना होगा ब्यौरा

बिहार में 18 जिलों ने ही बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड को रजिस्ट्रेशन और संपत्ति का डेटा भेजा है।

Last updated: अगस्त 9, 2024 3:58 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

हमारे देश में ऐसे कई मंदिर/मठ और ट्रस्ट है जो बिना रजिस्ट्रेशन के ही चल रहे है। जिसके चलते हाल ही में बिहार सरकार ने राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि, उनके जिलों में संचालित अपंजीकृत मंदिरों, मठों और ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन करवाए और उनकी अचल संपत्तियों का विवरण राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड को उपलब्ध कराया जाए। कानून मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि, मैंने हाल ही में इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है। सभी जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि, राज्य में रजिस्टर्ड मंदिरों और मठों की भूमि सहित अचल संपत्तियों की बिक्री और खरीद न हो।

बिहार में अब तक 18 जिलों ने ही बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड को रजिस्ट्रेशन और संपत्ति का डेटा भेजा है। बिहार हिंदू धार्मिक ट्रस्ट अधिनियम 1950 के अनुसार बिहार में मंदिर, मठों, ट्रस्ट को बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अंतर्गत रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है। बिहार सरकार का उद्देश्य यह है कि, रजिस्टर्ड मंदिरों, मठों एवं ट्रस्ट कि संपत्तियों की जानकारी सार्वजनिक रहे ताकि गलत तरीके से इसको खरीद बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जा सके। वहीं BSBRT के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, राज्य में लगभग 2,512 अपंजीकृत मंदिर और मठ हैं, जिनके पास 4,321.64 एकड़ जमीन है। राज्य में लगभग 2,499 रजिस्टर्ड मंदिर हैं, जिनके पास सामूहिक रूप से 18,456 एकड़ से अधिक जमीन है।

BSBRT द्वारा संकलित 35 जिलों से मिली नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, राज्य में करीब 2,512 अपंजीकृत मंदिर या मठ हैं और उनके पास 4321.64 एकड़ भूमि है। आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा अपंजीकृत मंदिर/मठ वैशाली 438, कैमूर 307, पश्चिमी चंपारण 273, भागलपुर 191, बेगूसराय 185, सारण 154, गया 152 आदि में हैं। कैमूर में 307 अपंजीकृत मंदिरों/मठों के पास करीब 813 एकड़ जमीन है और खगड़िया जिले में 100 अपंजीकृत मंदिरों और मठों के पास 722 एकड़ जमीन है। बांका जिले में करीब 332 एकड़ जमीन 78 अपंजीकृत मंदिरों और मठों के पास है।

राज्य सरकार रजिस्टर्ड मंदिरों, मठों या ट्रस्टों की अवैध संपत्ति के लेन-देन में शामिल लोगों के साथ-साथ BSBRT के साथ रजिस्टर्ड न कराने वाली संस्थाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। इन मुद्दों को सुलझाने के लिए बिहार सरकार कानून, राजस्व और भूमि सुधार विभागों के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक भी आयोजित की जाएगी। मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि, रजिस्टर्ड और अपंजीकृत दोनों तरह के मंदिरों की भूमि सहित संपत्ति को बचाने के लिए रजिस्टर्ड करना महत्वपूर्ण है।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: Bihar, Bihar government, Bihar Hindu Religious Trust Act, BSBRT, Law Minister, monasteries, Nitin Naveen, State Religious Trust Board, temples, thefourth, thefourthindia, unregistered
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

1200 675 22937686 thumbnail 16x9 latehar - The Fourth
Politics

वोटिंग के दौरान नक्सलियों ने पांच ट्रक फूंके

2 वर्ष पहले

लखनऊ में इमारत हादसे में दो महिलाओं की मौत 

Uttarakhand के Pithoragarh में हुआ दर्दनाक हादसा,नदी में गिरी car 6 लोगों की मौत

WAVES Summit 2025: भारत के पहले वैश्विक Audio-Visual Summit का भव्य आगाज़

राम मंदिर को भेंट की अनोखी घड़ी, एक साथ बताएगी 9 देशो का समय

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?