By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: ब्रिटेन में लेबर पार्टी की ऐतिहासिक जीत, ऋषि सुनक की हुईं हार
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
111503083 - The Fourth
World

ब्रिटेन में लेबर पार्टी की ऐतिहासिक जीत, ऋषि सुनक की हुईं हार

कंजर्वेटिव पार्टी पिछले 14 वर्षों से सत्ता में बनी हुईं थी।

Last updated: जुलाई 5, 2024 6:01 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

ब्रिटेन में संसदीय चुनाव के लिए चल रही वोटिंग के बाद एग्जिट पोल सामने आ गया है। एग्जिट पोल के नतीजों में लेबर पार्टी 650 सीटों वाली संसद 400 पार होते दिखाई दे रही हैं। ब्रिटेन की सत्ता पर 14 साल से काबिज कंजर्वेटिव पार्टी का नेतृत्व समाप्त होने वाला है। इसके मुताबिक, कीर स्टार्मर ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं। उनकी लेबर पार्टी संसदीय चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल कर रही हैं। जबकि ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को भारी नुकसान हो रहा है। इसी के चलते ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने का ऐलान किया है।

स्टार्मर की पार्टी 400 के पार

चुनाव बाद आए एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि, लेबर पार्टी 400 से अधिक सीटें जीती है, जो टोनी ब्लेयर की 1997 की भारी जीत के बाद सबसे ज्यादा है। लेकिन पिछले 6 यूके के चुनावों में केवल एक एग्जिट पोल के नतीजे गलत निकले थे। इस साल के चुनाव में दिखाए गए पोल के अनुसार सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी 131 सीटों तक रह जाने का अनुमान है, जो उनके अब तक के सबसे खराब प्रदर्शन को दर्शाता है। जिसके साथ ही कंजर्वेटिव पार्टी के कई बड़े नेता इस चुनाव में हार सकते हैं।

कंजर्वेटिव पार्टी 14 वर्षों से सत्ता में बनी लगातार बनी हुई थी

बता दें कि, कंजर्वेटिव पार्टी पिछले 14 वर्षों से सत्ता में बनी हुईं थी। इस दौरान यूनाइटेड किंगडम 14 वर्षों से लगातार 5 अलग- अलग प्रधानमंत्री देख चुके हैं। आपको बता दे कि, साल 2010 में हुए आम चुनावों में कंजर्वेटिव्स को मिली जीत के बाद डेविड कैमरन पीएम बने थे। उसके बाद 2015 के यूके इलेक्शन में कंजर्वेटिव पार्टी को लगातार दूसरी बार जीत मिली और फिर कैमरन पीएम बने। लेकिन 2016 में उन्हें यह पद छोड़ना पड़ा था। जिसके बाद उनकी जगह कंजर्वेटिव्स ने टेरेसा को प्रधानमंत्री बनाया था, वह 2019 तक इस पद पर रहीं थी। उनके बाद 2019 में बोरिस जॉनसन यूके के प्रधानमंत्री बने थे लेकिन फिर बीच में उन्हें पद छोड़ना पड़ा और फिर लिज ट्रस प्रधानमंत्री बनीं। लेकिन वह सिर्फ 50 दिन ही पद पर रह सकीं। उसके बाद उनकी जगह ऋषि सुनक प्रधानमंत्री बने और 2024 तक उन्होंने अच्छे से इस पद को संभाला।

यूके मतलब – इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और नॉर्दर्न आयरलैंड

बता दे कि, यूनाइटेड किंगडम- इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड से मिलकर बनता है और आम चुनाव इन सभी देशों पर लागू होते हैं। देखा जाए तो यूके में कुल 650 सीटें है, इनमें से 533 सीटें इंग्लैंड, 59 सीटें स्कॉटलैंड, 40 सीटें वेल्स और 18 सीटें उत्तरी आयरलैंड की हैं। इन्हीं सभी सीटों के आधार पर यूके में चुनाव होते है।

पहली ही सीट पर हार

शुरुआती रुझानों के मुताबिक ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी की गिनती शुरू होते ही पहली ही सीट पर हार गई थी। सबसे पहले इंग्लैंड स्विंडन साउथ सीट के नतीजे सामने आए थे। जिसमें सुनक सरकार के कानून मंत्री रॉबर्ट बकलैंड को लेबर पार्टी की हेदी अलेक्जेंडर ने मात दी थी। 2019 में हुए चुनाव की तुलना में रॉबर्ट बकलैंड के वोट शेयर में 25% की गिरावट दर्ज की गई थीं। उसके बाद लेबर पार्टी की हेदी अलेक्जेंडर ने 2018 में इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद अब इस जीत के साथ वो सत्ता में वापस लौट आई है। हालांकि, देश में 2019 में हुए आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी 365 सीटों पर जीती थी वहीं लेबर पार्टी ने 202 सीट हासिल की थी।

आखिर किस वजह से हुई ऋषि सुनक की हार

ऋषि सुनक की हार की वजह की बात करे तो ऐसा कहा जा रहा हैं कि, सुनक की लोकप्रियता का ग्राफ गिरने की वजह गैरकानूनी घुसपैठ को रोकने में नाकामयाब होना, कोरोना महामारी के दौरान कमजोर हुई अर्थव्यवस्था को मजबूती न दे पाना और इमिग्रेशन के मुद्दे पर लेबर पार्टी की नीतियों की काट न ढूंढ पाना आदि शामिल है।

ऋषि सुनक की हार के बाद अब यह बड़ा सवाल है कि, जब ऋषि सुनक के भारतीय मूल के होने पर प्रवासी भारतीयों को उन पर गर्व था तो,जब वोट देने की बारी आई तो, उन भारतीयों ने उन्हें वोट क्यों नहीं दिया? क्या ऋषि सुनक एक अच्छे प्रधानमंत्री नहीं बन पाए ?

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: britain, conservative party, election, england, historic, Labor Party, PM Rishi Sunak, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 11 26 at 7.11.09 PM - The Fourth
Cities

लाड़ली लक्ष्मी के प्रदेश में IAS अफसर की विवादित टिप्पणी से बवाल

9 महीना पहले

मध्यप्रदेश के धार जिले में बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत

फिर मणिपुर से आईं खौफनाक खबरे, छात्रों को बेरहमी से मारा, अभी तक नहीं मिले शव

Madhya Pradesh Budget 2026: लाड़ली बहना से लेकर किसानों तक, सरकार ने खोला खजाना

Disability को समझने और स्वीकारने की दिशा में दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण कदम: International Day of Persons with Disabilities

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?