By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: दो मुम्बईकर वैज्ञानिकों ने अमेरिका मे जीता अवॉर्ड
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
america 1 - The Fourth
World

दो मुम्बईकर वैज्ञानिकों ने अमेरिका मे जीता अवॉर्ड

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश के सर्वोच्च वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया है।

Last updated: अक्टूबर 25, 2023 6:05 अपराह्न
By Rajneesh 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

भारतीयों के साथ साथ भारतीय मूल के व्यक्ती भी दुनिया भर में भारत का नाम और बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी मे मुंबई मे जन्मे दो वैज्ञानिकों ने साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र मे भी भारतीय झंडा गाड़ा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने दो भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिकों – अशोक गाडगिल और सुब्रा सुरेश को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश के सर्वोच्च वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया है।

बिडेन ने मंगलवार को दुनिया भर के समुदायों को जीवन-निर्वाह संसाधन प्रदान करने के लिए दोनों वैज्ञानिकों को ये अवॉर्ड दिया।

बाइडेन ने कहा कि इस साल पुरस्कार पाने वालों के लिए ‘उत्‍कृष्‍ट’ शब्द छोटा है। ये सभी असाधारण हैं। इन लोगों ने देश की क्षमता का विकास करने के लिए अपनी खोज से वैज्ञानिकों और इनोवेटर्स की एक पीढ़ी के लिए आगे बढ़ने का रास्ता बनाया है।

क्यूं खास है ये अवॉर्ड

अमेरिकी कांग्रेस द्वारा 1959 में स्थापित राष्ट्रीय विज्ञान पदक सीधे राष्ट्रपति कि तरफ से दिया जाता है। यह देश की तरफ से वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। अमेरिका के आर्थिक, पर्यावरण और सामाजिक कल्याण में सुधार के लिए प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी एवं नवाचार मेडल दिया जाता है। इसी लिये ये काफी महत्वपूर्ण सम्मान है।

दोनों वैज्ञानिकों का है मुंबई कनेक्शन

अशोक गाडगिल का जन्म मुंबई में हुआ था। इन्होनें विकासशील दुनिया की कुछ सबसे कठिन समस्याओं के लिए कम लागत वाले समाधान विकसित किए हैं, जिनमें सुरक्षित पेयजल तकनीक, ऊर्जा-कुशल स्टोव और कुशल विद्युत प्रकाश व्यवस्था को किफायती बनाने के तरीके शामिल हैं। वर्तमान में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में प्रोफेसर और लॉरेंस बर्कले नेशनल लेबोरेटरी के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं।

उनकी तारीफ मे व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया, “गाडगिल का काम सभी लोगों की गरिमा और हमारे समय की बड़ी चुनौतियों को हल करने की हमारी शक्ति में विश्वास से प्रेरित है।”

मुंबई में जन्मे सुरेश सुब्रा ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास से बीटेक की डिग्री पूरी की बाद में, उन्होंने आयोवा स्टेट यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री और कैम्ब्रिज में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी प्राप्त की। सुब्रा सुरेश ब्राउन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में प्रोफेसर हैं। इन्हें इंजीनियरिंग, भौतिक विज्ञान और जीवन विज्ञान में रिसर्च और विशेष रूप से मटेरियल साइंस की स्टडी और अन्य विषयों में इसके अनुप्रयोग को आगे बढ़ाने के लिए पदक से सम्मानित किया गया। सुरेश एमआईटी के पांच स्कूलों में से किसी का नेतृत्व करने वाले पहले एशियाई मूल के प्रोफेसर हैं।

You Might Also Like

पांच नेता ही चला सकें Indore से आष्टा तक साइकिल

पहली बार दो Robots ने गॉलब्लैडर सर्जरी की

Indore से भोपाल तक कांग्रेस की साइकिल यात्रा

Venezuela में तबाही का मंजर, दो शक्तिशाली भूकंपों ने मचाई भारी तबाही

दुनिया में गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ रहे भारत के 92 शहर!

TAGGED: america, ashok gadgil, award, congress, Indian, mumbai, science, Scientist, subra suresh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

gautam gambhir cricket today 1 1024x576 1 1024x576 1 - The Fourth
Sports

बोल नहीं सिर्फ हल्ला कर रहे पूर्व क्रिकेटर्स…बोलने के बिजनैस में नाप – तौल के बोलने की जरूरत!

2 वर्ष पहले

महारानी का कैफे, विशेष लोगों को मदद

विश्व कप की बेस्ट पारियों मे ऑस्ट्रेलिया – भारत का दबदबा

शेख हसीना: IRON LADY से मौत की सज़ा तक, एक युग का अंत

फाल्गुन माह बनेगा शिव-शक्ति मिलन और रंगोत्सव का भव्य साक्षी

You Might Also Like

IMG 20260422 WA0033 - The Fourth
World

धरती की सच्चाई दिखाती 6 दमदार डॉक्यूमेंट्री, Earth Day 2026 पर जानिए प्रकृति का असली चेहरा

3 महीना पहले
IMG 20260422 WA0021 - The Fourth
Cities

वंदे मातरम विवाद के बीच Congress में निपटाने का खेल शुरू

3 महीना पहले
Copy of article 20260415 130658 0000 - The Fourth
Cities

Congress की दो महिला पार्षदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

3 महीना पहले
Screenshot 2026 04 09 16 29 08 96 4aed3257f278fcf7bfa3abd644e23333 - The Fourth
Cities

Indore : अब Congress में वंदे मातरम अनिवार्य

3 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?