By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 8, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: ऐसी चीजे जो आपके स्वस्थ लीवर को पहुंचा रही है नुकसान
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Health

ऐसी चीजे जो आपके स्वस्थ लीवर को पहुंचा रही है नुकसान

बिना सलाह के सप्लीमेंट्स लेने से भी हो सकती है लीवर की समसस्या ।

Last updated: अगस्त 24, 2023 2:36 अपराह्न
By Divya 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

लिवर हमारे शरीर का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। आजकल हर उम्र के लोगों में लिवर से संबंधित समस्या देखने को मिल रही है। लिवर की बीमारी लिवर और उसके आसपास के अंगों को भी प्रभावित कर सकती है। लिवर के डैमेज होने का एक सबसे मुख्य कारण शराब का सेवन माना जाता है लेकिन इसके अलावा भी और कई कारण हैं। जिनके कारण लिवर खराब हो रहा है। द गट हेल्थ क्लिनिक की क्लिनिकल डायरेक्टर जो कनिंघम ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि शराब के अलावा किन-किन कारणों से इंसान के लिवर खराब होने के मामले बढ़ रहे हैं। लिवर की बीमारी कई तरह की होती है, जिसमें नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिसीज, अल्कोहॉल संबंधित लिवर डिसीज, हेपेटाइटिस, हेमोक्रोमैटोसिस और प्राइमरी पित्त सिरोसिस आदि शामिल हैं।

लिवर खराब होने के कारण

नेशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक, कई लोग मार्केट से विटामिन के सप्लीमेंट लेते हैं जो लिवर को डैमेज कर सकते हैं। अधिकतर लोगों को सप्लीमेंट की जरूरत नहीं होती। वे लोग बैलेंस डाइट से विटामिन की कमी को पूरा कर सकते हैं। जो कनिंघम के मुताबिक, ‘हर्बल चाय और सप्लीमेंट लिवर में चोट और लिवर फेल का कारण बन सकते हैं। सबसे खतरनाक बॉडी बिल्डिंग और वजन घटाने वाले सप्लीमेंट हैं, जिनसे ज्वाइंडिस यानी पीलिया भी हो सकता है। रिसर्च के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में मेडिसिन या कैमिकल से लिवर डैमेज होने के काफी सारे मामले सामने आए हैं जिसे हेपेटोटॉक्सिसिटी कहा जाता है। अगर कोई अधिक सप्लीमेंट लेता है तो यह समस्या और अधिक बढ़ सकती है।

साथ में होते हैं ये नुकसान

अधिक सप्लीमेंट्स की खुराक लेने से लिवर डैमेज होने लगते है। और साथ ही साथ तेजी से वजन बढ़ना, सिरदर्द, या कब्ज जैसी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। हर कोई यह सोचकर गोली तो ले लेता है कि यह सिर्फ विटामिन की गोली है लेकिन यह नहीं सोचता कि इससे कितना नुकसान हो सकता है। लोगों को सप्लीमेंट की खुराक का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि आप सूक्ष्म पोषक तत्व ले रहे हैं तो हमेशा रोजाना की मात्रा के मुताबिक ही लें। मिनरल्स और फैट में घुलनशील विटामिन की मात्रा अधिक लेने से शरीर में टॉक्सिन्स बन सकते हैं जो सही नहीं है।

बिना डॉक्टर के सलाह ना लें सप्लीमेंट

अगर किसी सप्लीमेंट पर नेचुरल लिखा है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वो सुरक्षित है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सप्लीमेंट की अधिक डोज संभावित रूप से लिवर को नुकसान पहुंचा सकती है। याद रखें कि ‘प्राकृतिक’ का मतलब सुरक्षित नहीं होता इसलिए अगर आप सप्लीमेंट लेते हैं तो पहले किसी डॉक्टर की सलाह लें ताकि वो आपकी सेहत के मुताबिक, सही गाइडेंस दे सकें। अक्सर सप्लीमेंट की सिफारिश अच्छे रिजल्ट के लिए दी जाती है लेकिन जितना हो सके कोई भी सप्लीमेंट से दूर ही रहना चाहिए। एनएचएस यह भी कहता है, ‘बहुत से लोग सप्लीमेंट लेना चुनते हैं लेकिन बहुत अधिक लेना या बहुत लंबे समय तक लेना हानिकारक हो सकता है। लेकिन डॉक्टर की बिना सलाह के मन से कोई भी सप्लीमेंट ना लें नहीं तो लिवर को खतरा हो सकता है।

You Might Also Like

Cancer से महिला-मौत में मध्यप्रदेश अव्वल

14 साल का Banking Experience रखने वाला आदमी Footpath पर

25 अप्रैल: मलेरिया के खिलाफ वैश्विक जागरूकता का दिन

World Health Day: सेहत है तो सब कुछ है

क्या है Dessert Stomach? जब पेट भर जाए, लेकिन मीठे की भूख बाकी रहे!

TAGGED: Alcohol consumption, health, healthy body, healthy organs, Liver, liver damage, Liver disease, National Health Service, organs, vitamin K supplements
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 02 28 at 2.01.51 PM - The Fourth
Cities

BRTS Corridor : 13 साल का सफर अब खत्म होगा

1 वर्ष पहले

‘रतन’ के अनमोल रत्न…’टीटो और टैंगो!’

पुणे पोर्श कांड चार्जशीट में नहीं है आरोपी का नाम, 900 पन्नों के आरोपपत्र में 7 लोग आरोपी

शमी ने 7 विकेट के साथ बनाये 7 रिकॉर्ड

आज की तारीख – 44: इरफान ख़ान का जन्म…तुमको याद रखेंगे गुरु!

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 02 19 at 2.42.11 PM - The Fourth
Health

Motion Sickness: क्यों कुछ लोगों को सफर में होती है घबराहट

1 वर्ष पहले
WhatsApp Image 2025 02 17 at 4.05.08 PM - The Fourth
Health

क्या होता है ‘वेयरवोल्फ सिंड्रोम’? इसी सिंड्रोम से ग्रसित ‘ललित’ का नाम अब रिकॉर्ड बुक में

1 वर्ष पहले
WhatsApp Image 2025 02 04 at 4.09.36 PM - The Fourth
Health

World Cancer Day: उम्मीद और जागरूकता का दिन

1 वर्ष पहले
The Chandipura virus is mainly transmitted by vect 1724898468411 1736044493564 - The Fourth
Health

HMPV से डरने की जरूरत है या नहीं…कोरोना से कितना अलग है?

1 वर्ष पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?