By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
tax raids at congress leader dheeraj sahus premises 080609361 16x9 0 1 - The Fourth
India

झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

अलमारियों में भर कर पैसा रखा गया था जिसका कोई हिसाब किताब नहीं था।

Last updated: दिसम्बर 8, 2023 8:12 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

आयकर विभाग ने झारखंड और ओडिशा के कई शहरों में छापामारा है करोड़ों की नकदी मिली है। झारखंड के कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के राँची और लोहरदगा स्थित आवास के अतिरिक्त उनके नजदीकियों के ओडिशा के बोलांगीर, संबलपुर और कालाहांडी में स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी हुई है। उनके यहाँ अलमारियों में भर कर पैसा रखा गया था जिसका कोई हिसाब किताब नहीं था। उनके अन्य कई ठिकानों पर छापेमारी अब भी जारी है।

शराब कारोबार में टैक्स चोरी के मामले में विभाग ने झारखंड के रांची, लोहरदगा समेत साहू के आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। बंगाल में भी कुछ जगहों पर छापेमारी चल रही है। पहले दिन बुधवार को छापेमारी में 50 करोड़ बरामद किए गए थे। दूसरे दिन अलग अलग जगहों से 100 करोड़ को नकदी बरामद की गई।

मालूम हो कि ओडिशा में धीरज साहू के रिश्तेदारों के नाम पर कई कंपनियां हैं। इनमें बलदेव साहू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, क्वालिटी बाटलर्स प्राइवेट लिमिटेड व किशोर प्रसाद विजय प्रसाद बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड समेत अन्य कंपनियां शामिल हैं। कुछ कंपनियों में धीरज साहू भी निदेशक हैं। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, सबसे ज्यादा नकदी ओडिशा में बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (BDPL) के परिसर से बरामद की गई है।

वहीं बरामद नोटों की गिनती के लिए कई मशीनें लगाई गई हैं। 50 करोड़ रुपये की गिनती किए जाने के बाद मशीनें भी खराब हो गई थी, फिर नई मशीनें मंगाई गई। छापेमारी में नकदी तथा आय व्यय से जुड़े दस्तावेजों के अलावा और क्या मिला है, यह अभी पूरी तरह साफ नहीं है। आयकर विभाग ने बलांगीर जिले के सुदापाड़ा और टिटिलागढ़ शहर में साहू से जुड़े दो अन्य शराब व्यापारियों के आवासों पर भी एक साथ छापेमारी की। वहां से भी नकदी जब्त की गई है।

धीरज साहू वर्ष 2018 से झारखंड से राज्यसभा सांसद हैं। इससे पहले भी एक बार वह कांग्रेस से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। वह राज्य में कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार हैं। हालाँकि अब उनके ओडिशा और झारखंड स्थित ठिकानों से करोड़ों की नकदी बरामद हो रही है।

You Might Also Like

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

TAGGED: congress, Dheeraj Sahu, income tax department, Jharkhand, Raid, Rajya Sabha
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

765306 2c342d12 52ae 40d2 ad8b 64aed33cee84 - The Fourth
Entertainment

जब नही था सलीम जावेद के पास 9 महीने के लिए काम

3 वर्ष पहले

भारत का Mini Switzerland Chopta Valley प्रकृति का अद्भुत स्वर्ग

पश्चिम बंगाल के बर्धमान के रेलवे स्टेशन पर पानी की टंकी ढही, मौके पर ही तीन की मौत

आज की तारीख – 42: अंधकार में उजाले की लिपि बनाने वाले लुई ब्रेल का जन्म

Israel – Hamas युद्ध के चलते cancel हुआ Mtv EMA Awards

You Might Also Like

IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

4 सप्ताह पहले
IMG 20260512 WA0015 - The Fourth
Cities

PM Modi की अपील से बेपरवाह मध्यप्रदेश के नेता

4 सप्ताह पहले
Damoh-me-PM-Narendra-Modi-ka-daura-517-ekad-ki-swavlambi-gaushala-par-focus
India

दमोह में PM Narendra Modi का दौरा 517 एकड़ की स्वावलंबी गोशाला पर फोकस

1 महीना पहले
IMG 20260429 WA0012 - The Fourth
India

जनलेवा गर्मी…40 डिग्री से लू-डिहाइड्रेशन के केस 20-25% बढ़े!

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?