By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: असम में बड़ा ऐलान…NRC के लिए आवेदन न करने वालों को नहीं मिलेगा ‘आधार’!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 12 12 at 5.10.54 PM - The Fourth
India

असम में बड़ा ऐलान…NRC के लिए आवेदन न करने वालों को नहीं मिलेगा ‘आधार’!

बंगाल, झारखंड और असम सहित नॉर्थ ईस्ट के कई राज्य बांग्लादेशी घुसपैठियों का गढ़ बनते जा रहें हैं। फर्जी 'आधार' बनवा कर वे लोकल लोगों का हक मार रहे हैं।

Last updated: दिसम्बर 12, 2024 5:31 अपराह्न
By Rajneesh 1 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

आज बांग्लादेश से भारत मे घुसपैठ देश के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है। बांग्लादेश में जारी उपद्रव के बाद पलायन का दौर फिर शुरू हुआ है। ऐसे में बंगाल, झारखंड और असम सहित नॉर्थ ईस्ट के कई राज्य बांग्लादेशी घुसपैठियों का गढ़ बनते जा रहें हैं। जहां एक तरफ झारखंड और बंगाल की सरकारों का रवैय्या ऐसे गम्भीर विषय पर भी एक दम सुस्त बना हुआ है वहीं नॉर्थ ईस्ट के राज्य सराहनीय कदम उठा रहे हैं। पिछले दो महीनों में असम पुलिस, त्रिपुरा पुलिस और बीएसएफ ने बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा है।

एक और सराहनीय कदम उठाते हुए असम सरकार ने पिछले सितंबर में आधार कार्ड के लिए एक प्रोटोकॉल जारी किया था, जिसमें आवेदकों को अपना एनआरसी नंबर बताना अनिवार्य किया गया था। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि वे अपने सिस्टम को मजबूत करने को जरूरी समझते हैं, इसीलिए उन्होंने आधार कार्ड मैकेनिज्म को सख्त बनाने का फैसला लिया था।

दरअसल, आधार कार्ड भारत की व्यवस्था का सबसे वैलिड डॉक्युमेंट में एक है, जिसका उपयोग परिचय पत्र के तौर पर अन्य सरकारी दस्तावेज बनाने में होता है। सरकार भी आधार के जरिये ही योजनाओं का लाभ देती है। घुसपैठ करके बांग्लादेशी पहले आधार कार्ड और फिर अन्य डॉक्यूमेंट बनवा कर ना सिर्फ यहां के लोगों का हक मारते हैं ब्लकि सरकार चुनने जैसी महत्वपूर्ण भूमिका मे भी दखलअंदाजी करते हैं।

अब हाल ही में असम सरकार ने आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया को राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) से जोड़ने के प्रयास में ये फैसला किया कि यदि आवेदक या परिवार ने एनआरसी में आवेदन नहीं किया है तो आधार कार्ड के सभी आवेदन खारिज कर दिए जाएंगे। इस फैसले के बाद असम में घमासान मचा गया है। हालांकि इस मुद्दे को आप भले ही राजनीतिक चश्मे से देख सकते हैं, मगर इसे झूठलाया नहीं जा सकता कि राष्ट्रीय सुरक्षा, असम की भौगोलिक स्थिति और सांस्कृतिक ताने-बाने को बचाने के लिए ये ठोस कदम बेहद महत्वपूर्ण था।

असम सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा कि अब से राज्य सरकार का सामान्य प्रशासन विभाग आधार आवेदकों के सत्यापन के लिए नोडल एजेंसी होगा और प्रत्येक जिले में एक अतिरिक्त जिला आयुक्त संबंधित व्यक्ति होगा। जिला स्तर पर, डिप्टी कमिश्नर आधार नामांकन सत्यापन के लिए एक एडीसी नियुक्त करेंगे। फिर एक अधिकारी (सीओ) पहले यह जांच करेगा कि आवेदक या उसके माता-पिता या परिवार ने एनआरसी में शामिल होने के लिए आवेदन किया है या नहीं। यदि एनआरसी के लिए पहले कोई आवेदन नहीं किया गया है तो आधार के अनुरोध को तत्काल खारिज कर दिया जाएगा और केंद्र को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इससे संदिग्ध व्यक्तियों को आधार कार्ड प्राप्त करने से रोका जा सकेगा।

ये नया निर्देश उन केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा, जो अन्य राज्यों में काम कर रहे हैं और जिन्होंने एनआरसी के लिए आवेदन नहीं किया है।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: aadhaar card, assam government, assam nrc, bangladesh refugees, bangladeshi infiltration, citizenship issues, himanta biswa sarma, india security, northeast india, nrc application, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2023 10 07 at 6.59.56 PM - The Fourth
Books

ईरानी हैवानियत से पर्दा हटाती है नरगिस की किताब ‘White torture’।

3 वर्ष पहले

हरदा हादसे को लेकर मोहन सरकार ने दिए सख्त निर्देश, कलेक्टर और SP को हटाया !

आखिर और कितनी निर्भया?

भारत और कनाडा के बीच बढ़ता तनाव, अब भारत ने कनाडाई दूत को देश से निकाला बाहर !

लखनऊ से 1 करोड़ 38 लाख रुपए के ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन किए बरामद

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

3 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

3 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

5 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?