By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Indore के इस अहम बाजार की दुकाने होंगी नीलाम
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
IMG 20260327 WA0015 - The Fourth
Cities

Indore के इस अहम बाजार की दुकाने होंगी नीलाम

Last updated: मार्च 27, 2026 5:42 अपराह्न
By Parikshit 5 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

Indore। शहर की बरसों पुरानी हुकमचंद मिल की 42 एकड़ से ज्यादा जमीन बिक गई। अब दुकानों को बेचने की बारी है। क्लॉथ मार्केट में 28 दुकान हैं, जिनकी नीलामी से पहले कल नंबरिंग की गई। पहले भी दो दुकान और दो गोदाम बेचे जा चुके हैं। कल शाम चार बजे हुकमचंद मिल के परिसमापक क्लॉथ मार्केट पहुंचे। उनके साथ मिल की संघर्ष समिति के हरनामसिंह धालीवाल, नरेंद्र श्रीवंश, किसनलाल बोकरे के अलावा बैंकों के नुमाइंदे भी थे। आमने-सामने की बिल्डिंग में जहां 27 दुकान हैं, वहीं एक दुकान अलग है। सभी लोगों की मौजूदगी में हर दुकान पर नंबर डाले गए।

28 दुकान बेचने की तैयारी

मिल जब चालू थी, तब इन्हीं दुकानों से कपड़ा बेचा जाता था। कुछ का इस्तेमाल गोदाम की तरह, तो कुछ का दुकान की तरह होता है। महावीर चौक में भी दो दुकान थीं, जो पहले ही बेची जा चुकी हैं। पंचकुइया इलाके के दो गोदाम भी बिक चुके हैं। अब 28 दुकान बेचने की तैयारी है। इससे पहले इनकी कीमत निकलवाई गई, अब नंबर डाले। रिपोर्ट हाइकोर्ट में पेश की जाएगी। फिर अदालत के आदेश पर नीलामी का इश्तेहार निकलेगा।इन दुकानों में बरसों पुराने किरायेदार हैं। दूसरी-तीसरी पीढ़ी दुकान संभाल रही है। ऐसी दुकान भी हैं, जिन्हें मूल किरायेदारों ने बाद में दूसरों को किराये पर दे दी। तमाम लोगों के पास दुकान के कागज ही नहीं हैं कि उन्हें किसने किराये से दुकान दी और कब। कुछ तो बरसों से किसी को किराया भी नहीं दे रहे।

मिल खरीद चुका हाउसिंग बोर्ड

हुकमचंद मिल की जमीन हाउसिंग बोर्ड ने ली है। इसके बदले चार सौ करोड़ रुपए से ज्यादा मजदूरों को चुकाए गए। लीज की जमीन होने के कारण नगर निगम ने हाउसिंग बोर्ड के नाम रजिस्ट्री की, जिस पर कम स्टांप ड्यूटी चुकाने की शिकायत हुई थी। मामला हाइकोर्ट पहुंच गया। हाउसिंग बोर्ड यहां 25-25 माले की आवासीय और व्यावसायिक इमारत बनाना चाहता है। सरकार की इजाजत का इंतजार है। बोर्ड से मिला पैसा अभी भी मजदूरों को बांटा जा रहा है।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: Cloth market, indore city, indore news, MP, mp news, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

j 53 - The Fourth
Science

Gaganyaan Mission: भारत फिर इतिहास बनाने की तयारी में

3 वर्ष पहले

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्र द्वारा बम बनाने के दौरान हुआ धमाका, दो छात्र घायल !

कोटा: सपनों के शहर में छात्रों पर बढ़ता दबाव और टूटते हौसले

ये Bollywood क्या है? हम हैं भारतीय सिनेमा

भारत में पहली बार: बिना सुई के AI-Based Blood Test Tool Launch

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?