By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मणिपुर में नही थम रही हिंसा, 4 लोगों को किया अगवा गोलीबारी में 7 लोग घायल
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
efd8218b55 - The Fourth
India

मणिपुर में नही थम रही हिंसा, 4 लोगों को किया अगवा गोलीबारी में 7 लोग घायल

उग्रवादियों द्वारा अगवा किए गए लोगों में एक सेवारत सेना के जवान के तीन रिश्तेदारों सहित चार लोगों का अपहरण कर लिया है।

Last updated: नवम्बर 8, 2023 2:18 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

मणिपुर में कुछ लोगों के अगवा होने के बाद फिर से हिंसा की आग भड़क उठी है। उग्रवादियों द्वारा अगवा किए गए लोगों में एक सेवारत सेना के जवान के तीन रिश्तेदारों सहित चार लोगों का अपहरण कर लिया है, जिससे जातीय संघर्षग्रस्त मणिपुर में ताजा हिंसा भड़क गई हैं।

जैसे ही अपहरण की खबर फैली, सशस्त्र कुकी आतंकवादियों ने इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी जिलों के साथ कांगचुप क्षेत्र में लोगों के एक समूह पर गोलियां चलाईं, जिसमें दो पुलिसकर्मियों और एक महिला सहित सात लोग घायल हो गए।

हालाकि, आतंकियों द्वारा अपहरण किए गए चार लोगों में दो पुरुषों और दो महिलाओं के साथ एक 65 वर्षीय व्यक्ति यात्रा कर रहा था जिसे पुलिस ने बचा लिया है। पुलिस का कहना है कि पांच कुकी लोग चुराचांदपुर से कांगपोकपी की यात्रा कर रहे थे।

लेकिन जब वे कांगपोकपी की सीमा पर इम्फाल पश्चिम में दाखिल हुए तो कथित तौर पर मेतेई लोगों के एक समूह ने उन्हें रोक लिया और उन पर हमला कर दिया। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने बाद में पांच में से एक बुजुर्ग व्यक्ति को बरामद कर लिया, जो घायल हो गया था, अन्य चार का कोई पता नहीं है।

बाद में उस व्यक्ति की पहचान मंगलुन हाओकिप के रूप में हुई, जिसे मंगलवार शाम को नागालैंड के दीमापुर के एक अस्पताल में हवाई मार्ग से ले जाया गया। कांगपोकपी के पुलिस अधीक्षक एम प्रभाकर ने कहा, “हमारी टीमें अन्य चार को बचाने के लिए जमीन पर तलाशी कर रही हैं।”

अगवा किए गए अन्य चार लोगों की पहचान नेंगकिम (60), नीलम (55), जॉन थांगजाम हाओकिप (25) और जामखोतांग (40) के रूप में की गई है।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि, जिन चार लोगों का अपहरण किया गया, उनमें से तीन भारतीय सेना के एक सेवारत जवान के रिश्तेदार हैं, जो वर्तमान में राज्य के बाहर तैनात हैं। मंगलवार शाम को, मणिपुर में तैनात सेना के अधिकारियों ने भी पुलिस से बात की और चार अपहृत निवासियों का पता लगाने के लिए शीघ्र जांच की मांग की।

घटना की निंदा करते हुए, कुकी समूह, इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम ने केंद्रीय सुरक्षा बलों से चार लापता व्यक्तियों को बचाने के लिए एक अभियान शुरू करने का आग्रह किया। एक बयान में ITLF ने बताया कि, जिसने अपहरण के पीछे मैतेई संगठन अरमबाई तेंगगोल पर आरोप लगाया था उनमें से सभी पांच कुकी हैं।

समूह ने कहा कि हमें डर है कि वे मारे गए होंगे या उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा होगा। हम केंद्रीय सुरक्षा बलों से अनुरोध करते हैं कि वे उन्हें बचाने के लिए तुरंत एक अभियान शुरू करें।

समूह ने स्वीकार किया कि कुकी “स्वयंसेवकों” ने अपहरण के बाद “मैतई पक्ष” पर गोलीबारी की है। घटना मंगलवार दोपहर की है। पुलिसकर्मी और अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

You Might Also Like

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

TAGGED: kidnapping, manipur, manipur violence, protest, violence
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

2024 grammys winners nominations nominees full list 66th grammy awards Tune In No Text Hero 1920x1080 - The Fourth
Music

Grammy Awards की nominations लिस्ट जारी

3 वर्ष पहले

जबलपुर की रजिया बनी नंदनी, इस्लाम छोड़ अपनाया सनातन धर्म !

राजनीति में आ रहे सुपर स्टार विजय !

Maharashtra: बीड में कर्फ्यू… इंटरनेट बंद, दो NCP विधायकों और एक पूर्व मंत्री का घर जलाया

इंग्लैंड में पढ़ा, अब चंबल कर रहा पिता का चुनाव प्रचार !

You Might Also Like

IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

4 सप्ताह पहले
IMG 20260512 WA0015 - The Fourth
Cities

PM Modi की अपील से बेपरवाह मध्यप्रदेश के नेता

4 सप्ताह पहले
Damoh-me-PM-Narendra-Modi-ka-daura-517-ekad-ki-swavlambi-gaushala-par-focus
India

दमोह में PM Narendra Modi का दौरा 517 एकड़ की स्वावलंबी गोशाला पर फोकस

1 महीना पहले
IMG 20260429 WA0012 - The Fourth
India

जनलेवा गर्मी…40 डिग्री से लू-डिहाइड्रेशन के केस 20-25% बढ़े!

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?