By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 4, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: दतिया का चुनाव पटवारी के लिए परीक्षा की घड़ी
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Uncategorized

दतिया का चुनाव पटवारी के लिए परीक्षा की घड़ी

Last updated: जुलाई 4, 2026 2:37 अपराह्न
By Jitendra 9 घंटे पहले
Share
3 Min Read
SHARE


राज्यसभा चुनाव की नाकामी को मिटाना है और सफलता का इतिहास दोहराना है, दिग्गी राजा को साथ में लेकर पहुंचे दतिया

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए हलचल तेज हो गई है। यह चुनाव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के लिए परीक्षा की घड़ी है। राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस को मिली नाकामी को मिटाने और दतिया के विधानसभा चुनाव की पुरानी सफलता को दोहराने की चुनौती उनके सामने है।
दतिया की सीट के लिए कांग्रेस और भाजपा में हलचल तेज हो गई है। भाजपा की ओर से पिछले विधानसभा चुनाव में पराजित हुए दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। उनके अलावा भाजपा से टिकट की दावेदारी कोई और कर भी नहीं रहा है। उनके नाम की भाजपा प्रत्याशी के रूप में घोषणा होने में मात्र औपचारिकता शेष बची है। वैसे भाजपा के द्वारा रविवार को इस चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश मुख्यालय पर एक बड़ी बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह शामिल होंगे। निश्चित तौर पर इस चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की होगी।
पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट से जीत दर्ज करने वाले राजेंद्र भारती को अयोग्य घोषित कर दिए जाने के बाद यह उपचुनाव हो रहा है। राजेंद्र भारती चाहते हैं कि इस सीट से उनके बेटे को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया जाए। इसके अलावा भी कांग्रेस में तीन बड़े दावेदार सक्रिय हो गए हैं। पार्टी के लिए पिछले विधानसभा चुनाव की जीत को इस उपचुनाव में कायम रखना मुश्किल साबित हो रहा है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच चल रही अदावत भी कांग्रेस की संभावना को बिगाड़ देती है। कांग्रेस हाई कमान के द्वारा दिए गए निर्देश के कारण शनिवार के दिन पटवारी और दिग्गी राजा एक साथ ट्रेन से दतिया पहुंचे और अपनी एकता का संदेश देने की कोशिश की।

You Might Also Like

माचलपुर से है शिव पार्वती विवाह का नाता… MP का गुमनाम पर्यटन स्थल

गैस पाइप लाइन विस्फोट की जांच के लिए निगम ने बनाई कमेटी

कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान

450 करोड का लोन लेने से पीछे हटा इंदौर नगर निगम

घर बैठे आर्डर पर मिलेगा डीजल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2023 10 03 at 3.19.18 PM - The Fourth
Entertainment

संकट मे सेंसर : भ्रष्टाचार के आरोप मे उलझी CBFC की कैसेट।

3 वर्ष पहले

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का महत्व

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का कड़ा रूख

वहीं दिन वही दस्तां : वह घोटाला जब सीधा प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव को भी मिली सज़ा!

You Might Also Like

टैंकर हादसा में जा सकती थी कई लोगों की जान

3 सप्ताह पहले

कांग्रेस ने पानी के नमूने का हल्ला मचाया तो निगम को प्रयोगशाला की याद आई

1 महीना पहले

इंदौर में 98 % पानी संक्रमित – कांग्रेस

1 महीना पहले

50 साल पुराना पीपल का पेड़ गिरा

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?